समुद्र की लहरों के बीच नोरा फतेही और गुरु रंधावा का हॉट फोटोशूट, फैंस को पसंद आई रोमांटिक केमिस्ट्री

Guru Randhawa Nora Fatehi
एकता । Dec 17 2021 7:01PM

दोनों ने मिलकर अपने फैंस का दिल एक बार फिर से धड़का दिया है। दोनों ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर साथ में एक तस्वीर शेयर की। उनकी इस तस्वीर ने इंटरनेट पर आग लगा दी हैं और चारों तरफ इसी की चर्चा हो रही है।

सिंगर गुरु रंधावा और अभिनेत्री-डांसर नोरा फतेही ने पिछले साल अपने गाने "नाच मेरी रानी" को रिलीज करके लोगों को नाचने पर मजबूर कर दिया था। अब इस साल दोनों फिर से एक ओर म्यूजिक वीडियो के लिए साथ आए हैं। इसकी जानकारी बीते दिनों दोनों ने एक डांस रिहर्सल वीडियो शेयर करके दी थी। अब दोनों ने मिलकर अपने फैंस का दिल एक बार फिर से धड़का दिया है। दोनों ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर साथ में एक तस्वीर शेयर की। उनकी इस तस्वीर ने इंटरनेट पर आग लगा दी हैं और चारों तरफ इसी की चर्चा हो रही है। इस तस्वीर के सोशल मीडिया पर वायरल होने का कारण और कुछ नहीं बल्कि नोरा फतेही की पहनी हुई सिल्वर ड्रेस है। नोरा की ड्रेस और उनका लुक दोनों ही लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

इसे भी पढ़ें: बॉलीवुड के लिए कैसा रहा साल 2021, जानें सिनेमा जगत की 10 बड़ी घटनाएं

तस्वीर में नोरा फतेही ने एक सिल्वर कलर की डीप नैक ड्रेस पहनी हुईं है। ड्रेस को कमर, पैरों पर से बारीकी के साथ कट किया गया हैं। डायमंड की तरह चमक ती इस ड्रेस में नोरा बेहद ही ग्लैमरस नजर आ रही हैं। उनकी इस खूबसूरत तस्वीर को अब तक 14 लाख लोग लाइक कर चुके हैं। फोटो पर लोग आग वाले और दिल वाले इमोजी कमेंट कर रहे हैं। जहाँ तक गुरु रंधावा की बात हैं उन्होंने ब्लू टीशर्ट के साथ हाफ स्लीव्स की सफ़ेद रंग की शर्ट पहनी हुई हैं इसके साथ उन्होंने डार्क ऑरेंज रंग की जीन्स कैरी की हैं। दोनों ने पानी के बीच में रेत में खड़े होकर पोज दिए हैं, पीछे ढलता सूरज फोटो की खूबसूरती बढ़ाने में मदद कर रहा है।

इसे भी पढ़ें: अवार्ड शो में क्यों नहीं जाती हैं रुबीना दिलैक? एक्ट्रेस साथ हुए इस हादसे ने बदल दिया सबकुछ

तस्वीर शेयर करते हुए दोनों ने अपने आने वाले गाने "डांस मेरी रानी" के रिलीज डेट का खुलासा किया। आपको बता दें कि उनका यह गाना 21 दिसंबर को रिलीज किया जायेगा। इसके अलावा गाने का पोस्टर भी रिलीज कर दिया गया है। इससे पहले नोरा ने म्यूजिक वीडियो से अपना मरमेड लुक शेयर किया था। कुछ दिनों पहले गुरु रंधावा और नोरा फतेही को लोगों ने बीच पर स्पॉट किया था। उनकी बीच वाली तस्वीरें भी काफी वायरल हुई थी, जिसके बाद दोनों की डेटिंग की खबरें सामने आई थी।

All the updates here:

अन्य न्यूज़