बॉलीवुड के लिए कैसा रहा साल 2021, जानें सिनेमा जगत की 10 बड़ी घटनाएं

 How was the year 2021 for Bollywood know 10 big events of the cinema world
रेनू तिवारी । Dec 17 2021 6:06PM

साल 2021 में बॉलीवुड में भी अच्छी और बुरी दोनों तरह घटनाएं हुई है। साल 2021 में किसी की जिंदगी आबाद हुई तो किसी की बर्बाद। किसी के घर में नया मेहमान आया तो किसी ने दुनिया को अलविदा कहा। साल 2021 बॉलीवुड के लिए काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है।

साल 2021 में बॉलीवुड में भी अच्छी और बुरी दोनों तरह घटनाएं हुई है। साल 2021 में किसी की जिंदगी आबाद हुई तो किसी की बर्बाद। किसी के घर में नया मेहमान आया तो किसी ने दुनिया को अलविदा कहा।  साल 2021 बॉलीवुड के लिए काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। आइये आपको बताते हैं साल 2021 में बॉलीवुड जगत में होने वाली बड़ी घटनाओं के बारे में- 

इसे भी पढ़ें: सीडीएस जनरल बिपिन रावत के साले का प्रशासन पर गंभीर आरोप,गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा बोले मैं खुद पूरे मामले को देखूंगा

वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन साल के शुरूआत में ही अपनी बचपन की गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ शादी के बंधन में बंध गये। उन्होंने 24 जनवरी को अपने दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में शादी की। वरुण धवन की नताशा के साथ लंबे समय से दोस्ती थी। वह एक दूसरे को बचपन से जानते थे। नताशा एक फैशन डिजाइनर हैं।

इसे भी पढ़ें: अगर आप भी यूज़ करते हैं गूगल क्रोम ब्राउजर तो हो जाइए सावधान, हैकर्स बना रहे हैं इसे अपना निशाना सरकार ने जारी की चेतावनी

सोनू सूद के घर और ऑफिस में ईडी की छापेमारी

लॉकडाउन के दौरान मुश्किल में फंसे लोगों की मदद कर एक फरिश्‍ता बनकर उभरने वाले बॉलीवुड एक्‍टर सोनू सूद की मुश्किलें भी साल 2021 में बढ़ती नजर आयी हैं। इनकम टैक्‍स विभाग की तरफ से एक केस की जांच के दौरान सोनू सूद के मुंबई स्थित घर पर और ऑफिस में छापेमारी की गयी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक लखनऊ में उनसे जुड़ी एक कंपनी की जांच के दौरान आयकर विभाग ने छापेमारी की है। 

कंगना रनौत के किसानों के कमेंट पर बवाल

सोशल मीडिया पर अपने विचारों को बेबाकी से रखने वाली कंगना रनौत ने किसानों द्वारा 26 जनवरी के दिन की गयी हिंसा की कड़ी अलोचना की। उन्होंने किसानों को खालिस्तानी करार दिया। किसानों को खालिस्तानी कहे जाने से किसान समुदाय सहित कई लोग कंगना से नराज नजर आये। कंगना रनौत और दिलजीत दोसांझ के बीच सोशल मीड्या पर तीखी वहस देखी गयी। 

सिद्धार्थ शुक्ला का निधन

सिद्धार्थ शुक्ला के लिए साल 2021 काफी सफल होने वाला था। उनकी वेब सीरीज ब्रोकेन बट ब्यूटीफुल 3 सीरीज हुई थी जिसे सिद्धार्थ के फैंस ने काफी पसंद किया था लेकिन भगवान को शायद कुछ और ही मंजूर था। 2 सितंबर 2021 की सुबह सिद्धार्थ शुक्ला के निधन की खबरों ने सभी को चौंका दिया। सिद्धार्थ शुक्ला का निधन बॉलीवुड जगत के लिए एक बड़े सदमें जैसा था। सिद्धार्थ शुक्ला  का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ था। 

सामंथा अक्किनेनी का तलाक

दक्षिण की मशहूर अभिनेत्री सामंथा अक्किनेनी और नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य ने 2017 में शादी की थी लेकिन दोनों की शादी तीन साल भी नहीं चल सकी और समंथा ने चैतन्य से तलाक ले लिया।   दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को यह जानकारी दी है। सामंथा और नागा ने पोस्ट में लिखा है, पति-पत्नी की तरह हमारे रास्ते अलग होते हैं, मगर वह हमेशा दोस्त रहेंगे।

कन्नड़ अभिनेता पुनीत राजकुमार का निधन

कन्नड़ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार 29 अक्टूबर को एक घातक कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया। कथित तौर पर अभिनेता अपने जिम में कसरत कर रहे थे, जब वह अचानक गिर गए और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। पुनीत को बाद में विक्रम अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका निधन हो गया। उस समय वह 46 वर्ष के थे।

पोर्नोग्राफी केस में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी

शिल्पा शेट्टी के लिए साल 2021 काफी मुश्किल भरा था। पोर्न फिल्म निर्माण और उन्हें एप पर प्रचारित करने के मामले में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मुंबई के पुलिस आयुक्त, हेमंत नागराले ने एक बयान में गिरफ्तारी की पुष्टि की। उन्होंने अपने बयान में लिखा था, "फरवरी 2021 में अपराध शाखा मुंबई में अश्लील फिल्मों के निर्माण और कुछ ऐप्स के माध्यम से उन्हें प्रकाशित करने के बारे में मामला दर्ज किया गया था। हमने राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया है। इस मामले में वह प्रमुख साजिशकर्ता प्रतीत होते है।"

आर्यन खान की गिरफ्तारी

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को अक्टूबर की शुरुआत में मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया गया था। कई अदालती सुनवाई, बहुत सारे नाटक और 26 दिनों की लंबी हिरासत के बाद, बॉम्बे हाई कोर्ट ने उन्हें 28 अक्टूबर को जमानत दे दी। आखिरकार वह अपने पिता के जन्मदिन के लिए 30 अक्टूबर को जेल से बाहर आ गए। 

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी

बॉलीवुड की सबसे बड़ी शादियों में शामिल विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी सबसे ज्यादा चर्चा में रही हैं। 9 दिसंबर को दोनों ने सात फेरे लेकर जन्मों साथ रहने की कसमें खाई। शादी को काफी प्राइवेट रखा गया। तस्वीरें लेने की मनाही थी लेकिन बाद में इस कपल ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की। 

अंकिता लोखंडे विक्की जैन की शादी

कहते हैं कि प्यार का का दूसरा अर्थ इंतजार होता है लेकिन नवविवाहित अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के लिए आखिरकार यह इंतजार खत्म हो गया। अंकिता लोखंडे ने 14 दिसंबर 2021 को बॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ सात फेरे लेकर जन्मों जन्मों का साथ जोड़ लिया है। मंगलवार शाम को एक भव्य समारोह में अपने लंबे समय के प्रेमी से शादी करने वाली अभिनेत्री अंकिता ने सोशल मीडिया पर अपने खास दिन की खूबसूरत तस्वीरें साझा कीं। इस जोड़े ने अपनी शादी के दिन मनीष मल्होत्रा ​​के द्वारा डिडाइन किए गये कपड़े पहने थे। अंकिता गोल्डन ब्राइडल लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, जबकि विक्की जैन ने आइवरी शेरवानी पहनी थी। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़