सड़क हादसे में घायल हुई मलाइका अरोड़ा को मिली अस्पताल से छुट्टी, इवेंट से लौटते हुए हुई थी दुर्घटना

By एकता | Apr 03, 2022

बीते दिन सड़क दुर्घटना में घायल हुई बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा को हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गयी है। आपको बता दें कि शनिवार को मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर खोपोली के पास एक सड़क दुर्घटना में मलाइका अरोड़ा घायल हो गईं थी। इस संबंध में पुलिस का बयान सामने आया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना शाम करीब 4.45 बजे एक फूड-मॉल के पास उस समय हुई जब अरोड़ा पुणे से मुंबई लौट रही थीं। उन्होंने कहा कि एक बस और दो कारों के बीच टक्कर हुई तथा उनमें से एक ने अरोड़ा की एसयूवी को टक्कर मार दी। अधिकारी ने बताया कि अभिनेत्री अपने चालक और सुरक्षाकर्मी के साथ यात्रा कर रही थीं। उन्होंने कहा कि उस समय महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के एक नेता भी वहां से गुजर रहे थे जो अभिनेत्री को अपनी कार में मुंबई ले आए।

 

इसे भी पढ़ें: बढ़ती गर्मी के बीच सारा अली खान ने बिकिनी पहनकर और बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, हॉटनेस देखकर फैंस हुए बेहाल


हादसे के बाद अभिनेत्री को नवी मुंबई के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था, जहाँ उन्हें निगरानी में रखा गया था। शनिवार रात को अपोलो हॉस्पिटल ने बयान जारी करके कहा था कि अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा को हादसे के दौरान माथे पर मामूली चोटें लगी थी जिसके बाद उनका सीटी स्कैन किया गया जो नॉर्मल आया है। मलाइका अरोड़ा को रातभर निगरानी में रखा जाएगा और कल सुबह उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी।" इसके अलावा रविवार को अभिनेत्री की बहन अमृता अरोड़ा ने इटाइम्स को उनकी हेल्थ अपडेट के बारे में बताया कि मलाइका हादसे के बाद शॉक में आ गयी थी पर वह पहले से बेहतर है। उन्हें कुछ टांके लगे हैं और सिर पर कोई बड़ी चोट नहीं आई क्योंकि उनके सिर के बगल में एक कुशन था।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Bangladesh की नई BNP सरकार का शपथ ग्रहण, India-China समेत 13 देशों को भेजा न्योता

Team India का सपना, एक पारी से स्टार बने Vaibhav Sooryavanshi ने Cricket Career के लिए छोड़ी Board Exam

Asia Cup में Team India की शानदार वापसी, Pakistan को 8 विकेट से हराकर चखा पहली जीत का स्वाद

T20 World Cup 2026: Ishan Kishan के तूफान में उड़ी पाकिस्तानी टीम, भारत की धमाकेदार जीत