By प्रिया मिश्रा | May 20, 2022
एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की सबसे हॉट और बोल्ड अभिनेत्रियों में से एक हैं। सोशल मीडिया पर मलाइका की काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। वे अपने लुक्स की वजह से अक्सर सुर्खियों में छाई रहती हैं। 48 साल की उम्र में भी मलाइका की बोल्डनेस थमने का नाम नहीं ले रही है। हाल ही में उन्होंने एक मैग्जीन के लिए फोटोशूट कराया है। मलाइका की ये तस्वीरें इतनी ज्यादा बोल्ड हैं कि इन्हें देखकर एक्ट्रेस की उम्र पर यकीन कर पाना मुश्किल है। इन तस्वीरों में मलाइका की दिलकश अदाएं देखकर फैंस अपना दिल हार बैठे हैं।
ग्रेजिया ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मलाइका के इस फोटोशूट की तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में मलाइका ने ट्रांसपेरेंट जालीदार पैंट्स पहने कुर्सी पर बैठी नजर आ रही हैं। मलाइका की दिलकश अदाएं लोगों के दिल का करार छीन रही हैं।
मलाइका ने फोटोशूट के लिए बिकनी के ऊपर डीप नेक ब्लू ब्लेजर पहना है। इस स्टाइलिश आउटफिट को लग्जरी ब्रांड Gucci से लिया गया है। बिखरी जुल्फों और कातिल अदाओं से मलाइका दिल चुराती नजर आ रही हैं।मलाइका का ये फोटोशूट हद से ज्यादा सिजलिंग है। मलाइका ने इस फोटोशूट की तस्वीरें इंस्टाग्राम के जरिए फैंस के साथ शेयर की हैं। इसके साथ ही ग्रेजिया ने भी इंस्टाग्राम पेज पर मलाइका के इस फोटोशूट की कुछ दिलकश तस्वीरें शेयर की हैं।