Facebook-Instagram की पेरेंट कंपनी Meta में फिर Mass Layoff, 8 हजार कर्मचारियों की जाएगी नौकरी।

By Ankit Jaiswal | May 18, 2026

दुनिया की बड़ी तकनीकी कंपनियों में एक बार फिर कर्मचारियों की छंटनी को लेकर चिंता बढ़ गई हैं। इस बार सोशल मीडिया कंपनी मेटा में हजारों कर्मचारियों पर नौकरी जाने का खतरा मंडरा रहा हैं। मौजूद जानकारी के अनुसार फेसबुक और इंस्टाग्राम की मूल कंपनी मेटा 20 मई से इस साल की पहली बड़ी छंटनी प्रक्रिया शुरू करने जा रही हैं, जिसमें करीब 8 हजार कर्मचारियों के प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।

गौरतलब है कि मेटा की पूर्व कर्मचारी एडेल वू ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए इस माहौल का जिक्र किया हैं। उन्होंने लिखा कि अपने आखिरी साल के दौरान उन्होंने कंपनी में चार से पांच बार छंटनी देखी थी, लेकिन इस बार का माहौल बेहद बड़ा और तनावपूर्ण नजर आ रहा है।

एडेल वू के मुताबिक कई कर्मचारी या तो उम्मीद कर रहे हैं कि उन्हें छंटनी पैकेज के साथ बाहर किया जाए या फिर नौकरी बचाने को लेकर भारी तनाव में हैं। उन्होंने दावा किया कि पिछली बड़ी छंटनी से पहले का माहौल किसी “प्रलय” जैसा लग रहा था, जहां लोग रातभर मुफ्त सामान अपने बैग में भर रहे थे।

मौजूद जानकारी के अनुसार मेटा इससे पहले 2022 और 2023 में भी बड़े स्तर पर कर्मचारियों की छंटनी कर चुकी हैं। उस समय कंपनी ने करीब 21 हजार नौकरियां खत्म की थीं और उस दौर को कंपनी ने “कार्यक्षमता का वर्ष” बताया था।

अब कंपनी कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित कार्यप्रणाली की ओर तेजी से बढ़ रही हैं। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क जुकरबर्ग का कहना है कि टीमों को जरूरत के हिसाब से छोटा और अधिक प्रभावी बनाया जा रहा हैं। माना जा रहा है कि आने वाले समय में कई काम एआई की मदद से किए जाएंगे, जिससे कर्मचारियों की जरूरत कम हो सकती हैं।

इसी बीच एक युवा सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पोस्ट भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस इंजीनियर ने दावा किया कि वह पिछले लगभग एक साल से मेटा में काम कर रहा हैं और उसने पहले कई बड़ी कंपनियों से नौकरी के प्रस्ताव हासिल किए थे।

हालांकि अब छंटनी की आशंका के बीच उसने दूसरी नौकरियों के लिए आवेदन करना शुरू किया, लेकिन मेटा का नाम बायोडाटा में जोड़ने के बावजूद उसे किसी भी कंपनी से साक्षात्कार का मौका नहीं मिल रहा हैं। इंजीनियर ने बताया कि उसने करीब 250 नौकरियों के लिए आवेदन किया लेकिन ज्यादातर जगहों से या तो कोई जवाब नहीं मिला या फिर आवेदन खारिज कर दिया गया है।

उसने बताया कि वह पाइटॉर्च डेवलपर टूलिंग से जुड़े काम में C++ और पाइथन जैसी तकनीकों पर काम करता हैं। साथ ही कंपनी में अब एआई आधारित कोडिंग को तेजी से बढ़ावा दिया जा रहा है।

गौरतलब है कि छंटनी के बावजूद मेटा कर्मचारियों को बड़ा सेवा पैकेज भी दे रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका में प्रभावित कर्मचारियों को 16 सप्ताह के वेतन के बराबर मूल भुगतान, हर साल की सेवा के हिसाब से अतिरिक्त भुगतान और करीब 18 महीने तक स्वास्थ्य सुविधा का लाभ दिया जाएगा।

कई कर्मचारियों ने इस पैकेज को “गोल्डन पैराशूट” बताया हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि तकनीकी क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के बढ़ते इस्तेमाल के चलते आने वाले समय में और कंपनियां भी इसी तरह के फैसले ले सकती है।

प्रमुख खबरें

Kushinagar Flood Ground Zero पर CM Yogi: पीड़ितों को Relief Kits, 10 दिनों में फसल का मुआवजा

NIA की अर्जी पर Bombay High Court का फैसला, Antilia Case में Sachin Vaze की जमानत पर रोक

UAE President से मिले PM Benjamin Netanyahu, Iran ने दौरे को बताया क्षेत्र के लिए खतरा

Thane में Pradeep Purnikar की हत्या पर भड़के Sanjay Raut, शिंदे गुट पर लगाए आरोप