आईएसी विक्रांत की यात्रा से सम्मानित महसूस कर रहा हूं : मलयाली फिल्मों के अभिनेता मोहनलाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 08, 2022

कोच्चि, 8 अगस्त। देश में ही निर्मित विमानवाहक पोत ‘विक्रांत’ का दौरा करने के बाद अभिनेता मोहनलाल ने आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि वह इस यात्रा से बेहद सम्मानित महसूस कर रहे हैं। मोहनलाल (62) ने बृहस्पतिवार को फिल्मकार मेजर रवि के साथ भारत के पहले स्वदेशी विमानवाहक पोत विक्रांत का दौरा किया था। स्वदेशी विमानवाहक पोत (आईएसी) विक्रांत को जल्द ही भारतीय नौसेना में शामिल किया जाएगा।

यह भारतीय नौसेना को और मजबूत करेगा और देश की जहाज निर्माण क्षमताओं को प्रदर्शित करता है।’’ अभिनेता ने इस यात्रा के लिए नौसेना के कई अधिकारियों के प्रति विशेष आभार भी जताया। करीब 20,000 करोड़ रुपये की लागत से बना यह विमानवाहक पोत 262 मीटर लंबा, 62 मीटर चौड़ा और इसकी ऊंचाई 59 मीटर है। इसका निर्माण 2009 में शुरू हुआ था।

प्रमुख खबरें

Vivo T5 Pro 5G हुआ India में Launch, जानें दमदार Camera और प्रोसेसर वाले फोन का Price.

Snapchat को डबल झटका: 20% कर्मचारियों की छंटनी, Perplexity AI संग Mega Deal भी हुई कैंसिल।

महंगाई का डबल Attack! Wholesale Inflation 3 साल के शिखर पर, Crude Oil ने बढ़ाई टेंशन

US-Iran टेंशन में कमी के संकेत, Global Cues से भारतीय बाजार में बहार, Sensex 1200 अंक उछला।