Zakir Naik को भारत को सौंप देगा मलेशिया? अनवर इब्राहिम के PM मोदी संग चर्चा को लेकर प्रभासाक्षी से विदेश मंत्रालय ने क्या कहा

By अभिनय आकाश | Aug 20, 2024

प्रधानमंत्री मोदी और उनके मलेशियाई समकक्ष अनवर इब्राहिम के बीच बातचीत के बाद भारत और मलेशिया ने फैसला किया कि वे द्विपक्षीय संबंधों को समग्र रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाएंगे। वहीं विवादित धर्म प्रचारक जाकिर नाइक के खिलाफ भारत में कई गंभीर केस दर्ज हैं। कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित किया हुआ है। मलेशियाई पीएम के भारत आगमन के बाद से ही नाइक के मुद्दे को लेकर चर्चा तेज है। ऐसे में प्रभासाक्षी की तरफ से विदेश मंत्रालय की प्रेस ब्रीफिंग में पूछा गया कि जाकिर नाइक के मुद्दे पर बातचीत हुई। आतंकवाद को लेकर दोनों देशों के बीच हुई चर्चा पर क्या प्रगति हुई है। इस सवाल का जवाब देते हुए जयदीप मजूमदार ने कहा कि किसी खास टॉपिक पर नही बताना चाहता। लेकिन व्यापक मसलों पर चर्चा हुई, जो पूर्व में होती रही है।

इसे भी पढ़ें: Muslims on Modi UCC: शरिया को छेड़ा तो...मोदी के ऐलान पर मुस्लिमों ने कर दिया सा

मलेशिया के पीएम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मलेशिया के प्रधानमंत्री की मुलाकात में विवादास्पद इस्लामिक प्रचारक जाकिर नाइक के प्रत्यर्पण का मुद्दा भी उठ सकता है। इससे पहले भी मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद के सामने भी इस मुद्दे को उठाया गया था। हालांकि उस मामले में कोई प्रगति नहीं हुई। भारत और मलयेशिया के संबंध खासे उतार-चढ़ाव भरे रहे हैं। जाकिर नाइक को लेकर दोनों देशों के रिश्तों में खटास आई। अब दोनों देशों की कोशिश है कि रिश्तों को वापस पटरी पर लाया जाए। 

प्रमुख खबरें

Arjun Bijlani-Mouni Roy dating News | दोस्ती को रोमांटिक एंगल..., अर्जुन बिजलानी ने मौनी रॉय के साथ डेटिंग की खबरों पर किया रिएक्ट

Pahalgam में Kalma नहीं पढ़ पाने पर हत्या, Hyderabad के स्कूल में Hindu छात्र को मिला कलमा और सूरह फातिहा का होमवर्क, चल क्या रहा है?

Indian Parliament Monsoon Session 2026 | इनकम टैक्स और MSME सुधार समेत 5 नए बिल पेश करेगी सरकार, विपक्ष ने भी कसी कमर

Prabhasakshi NewsRoom: Chabahar Port Attack का वीडियो अमेरिकी रक्षा मंत्री ने जारी किया, जानें भारत की परियोजना सुरक्षित है या नहीं?