By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 03, 2026
कोलकाता, तीन अगस्त पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में प्रतिबंधित कफ सिरप की तस्करी से जुड़े एक मामले की जांच के सिलसिले में रातभर चली छापेमारी के दौरान एक फ्लैट से करीब 2.5 करोड़ रुपये नकद, थोड़ी मात्रा में सोना और कुछ इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह बरामदगी मालदा और दक्षिण दिनाजपुर जिला पुलिस द्वारा राज्य पुलिस के विशेष अभियान दल (एसओटी) की सहायता से मालदा थाना क्षेत्र के मंगलबाड़ी स्थित एक फ्लैट में संयुक्त अभियान के दौरान की गई।
बरामद सामान का सटीक मूल्यांकन किया जा रहा है।’’ अधिकारी ने बताया कि जांचकर्ताओं को संदेह है कि यह नकदी प्रतिबंधित कफ सिरप के अवैध कारोबार से जुड़ी हो सकती है। वे इस बात की भी जांच कर रहे हैं कि क्या इस मामले में अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह शामिल है। पुलिस धन के स्रोत, फ्लैट के स्वामित्व तथा इस परिसर का उपयोग करने वाले लोगों की पहचान का भी पता लगा रही है।
मामले की आगे की जांच जारी है।