पश्चिम बंगाल के मालदा में बाढ़ की स्थिति, 2.5 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 01, 2019

मालदा। पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में मूसलाधार बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति से 2.5 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। जिला परिषद के अध्यक्ष गौर चंद्रा मंडल ने बताया कि जिले में सभी ब्लॉक के निचले इलाके जलमग्न हैं और पिछले दो दिन में भारी बारिश के कारण बड़ी संख्या में कच्चे मकान ढह गए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘जिले में बाढ़ जैसी स्थिति से 50,000 घरों के कुल 2.5 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। गंगा किनारे फंसे निवासियों को बचाने का अभियान चल रहा है।’’ 

इसे भी पढ़ें: बाढ़ राहत के प्रति सरकार उदासीन, तत्काल ध्यान देने की ज़रूरत: मायावती

निवासियों ने ठहरे हुए पानी की निकासी की मांग करते हुए कई स्थानों पर सड़कें अवरुद्ध कर दी हैं। वहीं, जिले में सभी प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट अर्णब चटर्जी ने बताया कि जिले में लगाए 10 राहत शिविरों में आसरा लेने वाले लोगों को पका हुआ भोजन दिया जा रहा है। एनडीआरएफ का एक दल राहत एवं बचाव अभियान के लिए जिले के रतुआ इलाके में तैनात है।

प्रमुख खबरें

CWI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के Contract में 25% कटौती और Super50 टूर्नामेंट पर लगाई रोक

नेपाल में भारी बारिश के बाद Bihar में अलर्ट, गंडक और कोसी तटबंधों पर 24 घंटे निगरानी

CEC ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी पर अड़ी Congress, चंडीगढ़ में पुलिस ने वाटर कैनन से रोका

Fiscal Deficit को 4.3 प्रतिशत रखने के लिए Central Government लेगी 7.86 लाख करोड़ का कर्ज