मालेगांव ब्लास्ट केस में NIA कोर्ट के सामने पेश हुई भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 04, 2021

मुंबई। मालेगांव में 2008 में हुए विस्फोट के मामले में आरोपी भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर सोमवार को एनआईए की विशेष अदालत में पेश हुईं। पूरी सुनवाई के दौरान ठाकुर अदालत कक्ष के अंत में आरोपियों के लिए बने कटघरे में बैठी रहीं। मामले के चार अन्य सह आरोपी भी उनके साथ मौजूद थे। विशेष न्यायाधीश पी. आर. सित्रे ने 19 दिसंबर, 2020 को ठाकुर को अदालत के समक्ष पेश होने का अंतिम मौका दिया था। उन्होंने पिछले महीने ठाकुर के दो बार अदालत में पेश नहीं होने पर नाराजगी जाहिर की थी। इससे पहले 2019 में अदालत ने कहा था कि इस मामले के सभी आरोपी सप्ताह में कम से कम एक बार उसके समक्ष पेश हों। सभी आरोपी फिलहाल जमानत पर जेल से बाहर हैं।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र में पति सहित 7 के खिलाफ महिला को प्रताड़ित करने का केस दर्ज

सोमवार को ठाकुर और चार अन्य आरोपी लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित, समीर कुलकर्णी, रमेश उपाध्याय और सुधाकर चतुर्वेदी अदालत के समक्ष उपस्थित हुए। दो अन्य आरोपी अजय राहिरकर और सुधाकर द्विवेदी सुनवाई से अनुपस्थित रहे। मामले का एक गवाह भी अदालत में मौजूद था लेकिन आरोपी द्विवेदी के वकील की अनुपस्थिति के कारण उसके साथ जिरह नहीं हो सकी। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई कल, मंगलवार के लिए तय की है। कोविड-19 महामारी केकारण देशभर में लॉकडाउन लागू किए जाने के बाद पिछले साल मार्च में मामले में सुनवाई रुक गई थी। पिछले महीने एनआईए की विशेष अदालत ने सुनवाई फिर शुरू की। अभी तक कुल 400 ग्वाहों में से करीब 140 से जिरह हो चुकी है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

संसद में बवाल: Nishikant Dubey की मांग- 2014 से पहले की किताबों पर हो चर्चा, खुलेगी Congress की पोल

हवा में धधका Turkish Airlines का इंजन, 236 यात्रियों की अटकी सांसें, Kolkata में हुई Emergency Landing

INDIA Alliance का अलोकतांत्रिक रवैया? BJP का आरोप- PM Modi पर हमला कर सकते थे विपक्षी सांसद

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की नीतियों से अब गांव के बच्चों को अब मिलेगी कॉन्वेंट स्तर की विश्वस्तरीय शिक्षा: सिंधिया