मालेगांव विस्फोट: सीएम योगी बोले- हिंदुओं पर दर्ज हुए झूठे केस, मांफी मांगे कांग्रेस

By अंकित सिंह | Dec 29, 2021

वर्ष 2008 के मालेगांव विस्फोट मामले में एक गवाह के दिए बयान के बाद भाजपा कांग्रेस पर हमलावर हो गई है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस ने देश में सर्वाधिक समय तक शासन किया। उस समय ये कैसे भाजपा कार्यकर्ता, नेता, आरएसएस नेता, हिंदू नेताओं को झूठे मुकदमें में फंसाने का काम करते थे। आपने मालेगांव विस्फोट में देखा होगा। कांग्रेस की शरारत देश के ख़िलाफ़ अपराध है और कांग्रेस को मांफी मांगनी चाहिए। योगी ने कहा कि कांग्रेस पहले जब सत्ता में थी तो आतंकियों को प्रेरित और प्रोत्साहित करती थी और ये हिंदू संगठनों पर झूठे मुकदमें दर्ज़ करते थे और आज जब सत्ता से बाहर है तो हर उस कार्य का विरोध करते हैं जो कार्य जनता के हित के लिए हो। योगी ने कहा कि पहले जब सत्ता में थे तब आतंकियों को प्रेरित करते थे और आज जब सत्ता से बाहर हैं तो जनता के हित के हर कार्यों का विरोध करते हैं। आतंकवादियों को प्रेरित और पोषित करने वाली ये कांग्रेस देश के साथ कैसे खिलवाड़ कर रही थी, ये किसी से छिपा नहीं है। दरअसल योगी की यह प्रतिक्रिया 2008 के मालेगांव विस्फोट मामले के एक गवाह के मुकर जाने और मुंबई की एक अदालत में यह गवाही देने के बाद आई है कि तत्कालीन वरिष्ठ एटीएस अधिकारी परम बीर सिंह और एक अन्य अधिकारी ने उन्हें उत्तर प्रदेश के मौजूदा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और इंद्रेश कुमार सहित आरएसएस के चार अन्य नेताओं का नाम लेने की धमकी दी थी।

प्रमुख खबरें

US की नौसैनिक नाकाबंदी के बीच Iran के Oil Minister ने छोड़ा पद, संकट में Crude Oil एक्सपोर्ट

भारत में आर्थिक विकास की गति तेज रहने के बावजूद क्यों गिर रहा है शेयर बाजार

Varsha Gaikwad ने Maharashtra सरकार को घेरा, Mumbai Congress दफ्तर में पुलिस कार्रवाई पर सवाल

Delhi Protest से पहले Saurav Das और Abhijeet Dipke को गिरफ्तार करने की तैयारी, CJP का आरोप