मलिंगा ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लिया, कहा- खेल के प्रति मेरा प्यार कभी खत्म नहीं होगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 14, 2021

कोलंबो। श्रीलंका के अनुभवी तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने मंगलवार को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की। अपनी सटीक यॉर्कर के लिए मशहूर 38 साल के मलिंगा 2014 में टी20 विश्व कप जीतने वाली श्रीलंका की टीम के कप्तान रहे। उन्होंने सोशल मीडिया पर संन्यास लेने के फैसले की घोषणा की। मलिंगा ने ट्वीट किया, ‘‘टी20 को अलविदा कह रहा रहूं और क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले रहा हूं। उन सभी लोगों का आभारी हूं जिन्होंने मेरी यात्रा के दौरान मेरा समर्थन किया और आगामी वर्षों में युवा क्रिकेटरों के साथ अपने अनुभव साझा करने को लेकर उत्सुक हूं।’’ 

इसे भी पढ़ें: आस्ट्रेलिया से टी20 विश्व कप में मिली हार के बाद टीम के प्रदर्शन में काफी सुधार : मंधाना

मलिंगा ने इस साल जनवरी में टेस्ट और एक दिवसीय क्रिकेट को अलविदा कहा था लेकिन टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के लिए खुद को उपलब्ध रखा था। पिछले साल मलिंगा ने टी20 विश्व कप में श्रीलंका की अगुआई करने की इच्छा जताई थी जिसका आयोजन अक्तूबर-नवंबर 2020 में आस्ट्रेलिया में होना था लेकिन कोविड-19 के कारण टूर्नामेंट स्थगित हो गया और अब टी20 विश्व कप अगले महीने होगा। राष्ट्रीय टीम और इंडियन प्रीमियर लीग टीम मुंबई इंडियन्स सहित जिन फ्रेंचाइजियों के लिए खेले उन्हें धन्यवाद देते हुए मलिंगा ने कहा, ‘‘मैं आगामी वर्षों में युवाओं की मदद करने और उनका मार्गदर्शन करने को लेकर उत्सुक हूं।’’ 

प्रमुख खबरें

समुद्र में सुरक्षा कवच हुआ मजबूत, INS निपुण कैसे भारत की रक्षा करेगा?

कोलकाता में होर्डिंग विवाद: तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी पुलिस थाने में पेश हुए

बजरंग दल से भिड़ने वाले मोहम्मद दीपक को SC से राहत, FIR पर रोक, क्या अभिषेक मनु सिंघवी की दलील बनी वजह

Sukesh Chandrasekhar Case: 2 साल की सजा के लिए 8 साल जेल क्यों? Delhi HC में न्यायिक पक्षपात पर छिड़ा संग्राम