Mallikarjun Kharge ने नीतीश कुमार पर सत्ता के लिए राजनीतिक पाला बदलने का लगाया आरोप, Bihar की जनता से की ये अपील

By एकता | Apr 20, 2025

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे रविवार को बिहार के बक्सर के दलसागर स्टेडियम में कांग्रेस की 'जय बापू, जय भीम, जय संविधान' रैली में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला। खड़गे ने नीतीश पर सत्ता के लिए राजनीतिक पाला बदलने का आरोप लगाया। इतना ही नहीं, खड़गे ने जेडीयू-बीजेपी गठबंधन को अवसरवादी करार दिया।

इसे भी पढ़ें: उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के बीच सुलह की अटकलों पर प्रतिक्रिया मांगे जाने पर Eknath Shinde भड़के, फडणवीस ने जताई खुशी

उन्होंने सवाल किया कि बिहार के लिए 1.25 लाख करोड़ रुपये के पैकेज के प्रधानमंत्री मोदी के वादे का क्या हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री झूठ की फैक्टरी चला रहे हैं।

खरगे ने दावा किया, 'बिहार के लोगों को नीतीश कुमार से पूछना चाहिए कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 18 अगस्त 2015 को बिहार के लिए 1.25 लाख करोड़ रुपये के पैकेज का जो वादा किया था, उसका क्या हुआ? मोदी जी झूठ की फैक्टरी चला रहे हैं।' साथ ही खड़गे ने लोगों से आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में राजग सरकार को सत्ता से बाहर करने की अपील की।

इसे भी पढ़ें: Raj Thackeray और Uddhav Thackeray के साथ आने की खबरों पर Sanjay Raut ने दी प्रतिक्रिया

नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा हाल में दाखिल किये गये आरोपपत्र पर खरगे ने कहा, 'यह कांग्रेस को निशाना बनाने के लिए किया गया है। हमारे नेताओं को डराया नहीं जा सकता है। इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने देश के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी।'

कांग्रेस अध्यक्ष ने यह आरोप भी लगाया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भाजपा समाज के कमजोर वर्गों के कल्याण के पक्ष में नहीं है। उन्होंने दावा किया, 'वे गरीबों, महिलाओं और समाज के कमजोर वर्गों के खिलाफ हैं। वे (आरएसएस-भाजपा) समाज की बेहतरी के बारे में नहीं सोच सकते। वे जाति और धर्म के आधार पर समाज को बांटने में विश्वास करते हैं।' उन्होंने कहा कि संसद से पारित किया गया वक्फ (संशोधन) अधिनियम भाजपा, आरएसएस की समुदायों के बीच विभाजन पैदा करने की साजिश है।

प्रमुख खबरें

Jos Buttler की धमाकेदार वापसी, Pollard का World Record तोड़ Manchester Super Giants को दिलाई रोमांचक जीत

BCCI Fitness Crackdown: अब Senior Players को नहीं मिलेगी छूट, CoE ने तय किए पारदर्शी Fitness Standards

PM Modi-Netanyahu की West Asia पर बात, India-Israel साझेदारी की समीक्षा की

WTC Points Table: West Indies को हराकर Pakistan ने लगाई लंबी छलांग, टॉप 8 में की धमाकेदार वापसी