राहुल के मणिपुर दौरे पर खड़गे बोले, जब अमित शाह जा सकते हैं तो विपक्ष के लोग वहां क्यों नहीं जा सकते?

By अंकित सिंह | Jun 30, 2023

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मणिपुर यात्रा को लेकर राजनीति तेज है। भाजपा राहुल गांधी पर हमलावर है। कांग्रेस की ओर से पलटवार किया जा रहा है। दरअसल, राहुल गांधी जातीय हिंसा से प्रभावित मणिपुर में राहत शिविरों के दौरे को लेकर बृहस्पतिवार को कई नाटकीय घटनाक्रम देखने को मिला। उनके काफिले को पुलिस ने बीच रास्ते में ही रोक दिया था। इसी के बाद कांग्रेस सरकार पर आरोप लगा रही है। कांग्रेस का साफ तौर पर कहना है कि भाजपा को राहुल गांधी से जलन है। 

इसे भी पढ़ें: Manipur को लेकर राहुल का ट्वीट, शांति हमारी एकमात्र प्राथमिकता होनी चाहिए, दुर्भाग्य से सरकार मुझे रोक रही

मतभेद बढ़ाने की जरूरत नहीं है: हिमंता

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के मणिपुर दौरे पर बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य में स्थिति करुणा के जरिए मतभेदों को दूर करने की मांग करती है, न कि किसी नेता के दौरे से मतभेद बढ़ाने की। शर्मा ने कहा कि गांधी के मणिपुर दौरे को मीडिया ने बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया है और इस वक्त किसी को पूर्वोत्तर राज्य की ‘‘दुखद’’ स्थिति से राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि हमें मीडिया के माध्यम से पता चला है कि राहुल गांधी मणिपुर का दौरा कर रहे हैं। जिद से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है संवेदनशीलता है। हम एक लोकतांत्रिक देश हैं और इसलिए उन्हें मणिपुर जाने से किसी ने नहीं रोका। हालांकि, मणिपुर प्रशासन ने बताया कि राहुल के दौरे की खबर सामने आने के बाद से उनके मणिपुर दौरे पर कई बार विरोध प्रदर्शन हुआ है। 

प्रमुख खबरें

सुप्रीम कोर्ट का केंद्र को निर्देश, प्रदर्शन के नाम पर Delhi Metro और ट्रेन सेवाएं पूरी तरह न रोकें

Supreme Court का Kerala को निर्देश, सबसे ऊंचे हाथी रमन की मेडिकल रिपोर्ट करें पेश

INDIA Bloc की बैठक में शामिल नहीं हुआ Shiv Sena UBT, जानें क्या है पूरा मामला

TCS और Wipro समेत IT कंपनियों पर अमेरिकी Green Card रोक का भारत ने किया विरोध