Mallikarjun Kharge ने 79वीं जयंती पर Rajiv Gandhi को किया याद, पूर्व पीएम को बताया डिजिटल भारत का वास्तुकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 20, 2023

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 79वीं जयंती पर रविवार को उन्हें याद किया और कहा कि वह ‘‘सच्चे देशभक्त’’ एवं भारत के ‘‘महान सपूत’’ थे, जिन्होंने भारत को 21वीं सदी का भारत बनाने की दिशा में अमूल्य योगदान दिया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें डिजिटल भारत का वास्तुकार बताया और कहा कि प्रधानमंत्री के तौर पर उनके शानदार कामकाज ने उन्हें दुनिया के शीर्ष नेताओं की पंक्ति में ला दिया।

इसे भी पढ़ें: Himachal Pradesh के आपदा प्रभावित इलाकों का दौरा करने पहुंचे JP Nadda, कहा- केंद्र सरकार आर्थिक मदद देने में पीछे नहीं

खरगे के अलावा पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने यहां राजीव गांधी के स्मारक वीर भूमि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। बाद में खरगे, सोनिया गांधी और अन्य नेताओं ने संसद के केन्द्रीय कक्ष में राजीव गांधी की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। संसद के केंद्रीय कक्ष में राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता सुब्रमण्यम स्वामी सहित बड़ी संख्या में नेता मौजूद थे। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘जब हम सद्भावना दिवस मना रहे हैं, तो ऐसे में राजीव गांधी के उस विशाल योगदान को याद करना ठीक रहेगा, जिससे भारत 21वीं सदी में पहुंचा।’’ उन्होंने कहा कि मतदान की आयु घटाकर 18 वर्ष करना, शांति समझौते, सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम और समावेशी शिक्षा पर जोर देने वाली नयी शिक्षा नीति जैसी पूर्व प्रधानमंत्री की अनगिनत पहल देश में परिवर्तनकारी बदलाव लेकर आईं। खरगे ने कहा, ‘‘हम राजीव गांधी जी की जयंती पर उन्हें दिल से याद करते हैं।’’

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी ने अंडर-20 विश्व खिताब जीतने वाली महिला पहलवान टीम की प्रशंसा की

कांग्रेस अध्यक्ष ने पूर्व प्रधानमंत्री को डिजिटल भारत का वास्तुकार करार देते हुए कहा कि उनकी दूरसंचार और सूचना प्रौद्योगिकी क्रांति तथा कम्प्यूटर कार्यक्रम ने भारत को दुनिया के अग्रणी देशों की पंक्ति में ला खड़ा किया और लाखों युवाओं को रोजगार मिला। उन्होंने कहा कि मतदान के लिए आयु घटाना, पंचायती राज को मजबूत करना, निरंतर शांति समझौतों के माध्यम से सद्भाव स्थापित करना जैसी उनकी कई पहल लोकतंत्र को मजबूत करने का माध्यम बनीं। खरगे ने कहा, ‘‘आज जब देश में पंचायती राज स्थापित होने के 30 वर्ष हो रहे हैं, हमें सोचना होगा कि इस दूरगामी कदम से कितने अनगिनत लोगों को राजनीति में आने का मौका मिला।

प्रमुख खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी में फिर लौटी रौनक, Sensex 544 अंक मजबूत, Rupee में भी दिखी शानदार बढ़त

Apple का बड़ा फैसला! iPhone 18 Launch के लिए करना होगा लंबा इंतजार, टूटेगी परंपरा

मोदी सरकार ने 12 वर्ष में सेवा, सुशासन और विकास के स्वर्णिम काल की उपलब्धियां जनता के सामने रखी हैं— कमलजीत सहरावत

धक्का-मुक्की विवाद में Vaibhav Suryavanshi को मिला BCCI का साथ, बोर्ड ने Action लेने से किया इनकार