Karnataka: मल्लिकार्जुन खड़गे बोले- कर्नाटक में हम पूर्ण बहुमत से जीतेंगे, भाजपा में असंतोष ज्यादा

By अंकित सिंह | Apr 22, 2023

कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दल अपने-अपने दावे कर रहे हैं। इन सब के बीच कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे ने बड़ा दावा किया है। खड़गे ने साफ तौर पर कहा है कि कर्नाटक में कांग्रेस चुनाव जीतने जा रही है। अपने बयान में उन्होंने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे कहा कि कर्नाटक में हम पूर्ण बहुमत से जीतेंगे। सबसे बड़ा असंतोष कांग्रेस में नहीं भाजपा में है...मेरा मुख्य एजेंडा कांग्रेस को सत्ता में लाना है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा में, अन्य दलों के लिए पलायन चल रहा है। उन्होंने पूछा कि क्या आपने कांग्रेस में भाजपा की तरह टिकटों की घोषणा के बाद कोई असंतुष्ट देखा है? 

इसे भी पढ़ें: 'कांग्रेस ने PFI को संभाल कर रखा, हमने बैन लगाया', अमित शाह बोले- कर्नाटक में पूर्ण बहुमत के साथ जीत रही भाजपा

कांग्रेस ने शनिवार को आरोप लगाया कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के कार्यालय (सीएमओ) से विभिन्न जिलों के निर्वाचन अधिकारियों को फोन कर विधानसभा चुनाव लड़ रहे कांग्रेस उम्मीदवारों द्वारा दायर नामांकन में खामी ढूंढने और भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों में गलतियों को सुधारने के लिए कहा जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डी के शिवकुमार ने मांग की कि निर्वाचन आयोग को मामले की जांच करनी चाहिए और सच्चाई पता लगाने के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) का कॉल डिटेल मंगानी चाहिए। 

प्रमुख खबरें

शेयर बाजार में चुनिंदा तेजी, Pharma-Banking Stocks चमके, Metal Index में 5% की बड़ी गिरावट

Ireland की ऐतिहासिक जीत, Brian MacNeice बोले- भारत के 15 साल के Vaibhav Suryavanshi का इंतजार है

Reliance, HDFC और ICICI Bank ने मचाया धमाल, Top कंपनियों के Market Cap में ₹88,678 करोड़ का उछाल

Donald Trump की ईरान को सीधी चेतावनी, कहा- संघर्ष बढ़ा तो होंगे गंभीर परिणाम, US Army का एक्शन जारी