Mallikarjun Kharge का PM Modi पर निशाना, हम उनके बयान की मांग कर रहे लेकिन वे राजस्थान में राजनीतिक भाषण दे रहे

By अंकित सिंह | Jul 27, 2023

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के खिलाफ लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव लाने के एक दिन बाद, विभिन्न विपक्षी दलों के नेता, जो इंडिया गठबंधन का हिस्सा हैं, आज काले कपड़े पहने नजर आए। उन्होंने मणिपुर पर चर्चा की अनुमति नहीं देने और उनके अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा शुरू नहीं करने के लिए ट्रेजरी बेंच के विरोध में ऐसा करने का फैसला किया। विपक्षी नेता मणिपुर मुद्दे पर चर्चा की अनुमति नहीं देने के लिए सरकार के खिलाफ और साथ ही हिंसाग्रस्त पूर्वोत्तर राज्य पर दोनों सदनों में बयान नहीं देने के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ संसद में हर दिन विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Congress का मतलब लूट की दुकान, Rajasthan में बोले PM Modi- लाल डायरी के पन्ने खुले तो अच्छे-अच्छे निपट जाएंगे

इंडिया पर पीएम का वार

वहीं, राजस्थान में पीएम ने विपक्षी एकता के गठबंधन इंडिया पर कड़ा प्रहार किया है। मोदी ने कहा कि इन लोगों में अहंकार कूट-कूट कर भरा है। एक बार इन्होंने नारा दिया था इंडिया इज़ इंदिरा, इंदिरा इज़ इंडिया। तब देश की जनता ने इनका हिसाब चुकता किया था, इन्हें उखाड़ फेंका था। उन्होंने कहा कि अब फिर इन लोगों ने वही पाप दोहराया है। ये कह रहे हैं UPA इज़ इंडिया, इंडिया इज़ UPA, इनका जनता फिर से वही हाल करेगी जो पहले किया था। उन्होंने कहा कि आज़ादी का आंदोलन जब पूरी प्रखरता पर था तो महात्मा गांधी ने एक नारा दिया था...तब महात्मा गांधी ने जो नारा दिया था आज फिर से देश के कल्याण के लिए उस नारे की ज़रूरत है...महात्मा गांधी ने नारा दिया था- अंग्रेजों भारत छोड़ो और अंग्रेजों को देश छोड़कर जाना पड़ा था। जैसे गांधी जी ने भारत छोड़ो का नारा दिया था, वैसे ही आज का मंत्र है- भ्रष्टाचार छोड़ो इंडिया, परिवारवाद छोड़ो इंडिया, तुष्टिकरण छोड़ो इंडिया। यह क्विट इंडिया ही देश को बचाएगा। 

प्रमुख खबरें

PM Modi का बड़ा Vision: 2035 तक Indian Space Station और 2040 तक चंद्रमा पर भारतीय Astronaut का लक्ष्य

National Film Awards केवल Delhi में हों, Gujarat शिफ्ट करने पर बोलीं Supriya Sule

Ultraviolette तमिलनाडु के Hosur में 779 करोड़ रुपये से लगाएगी नया EV प्लांट

Gulzar Singh Suicide: चन्नी बोले- Punjab FM Harpal Cheema इस्तीफा दें और उन्हें तुरंत Arrest किया जाए