कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगे मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रमोद तिवारी ने किया कंफर्म

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 30, 2022

नयी दिल्ली। कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने शुक्रवार को कहा कि वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे पार्टी के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। उन्होंने बताया कि वह और पी एल पुनिया उनकी उम्मीदवारी के प्रस्तावक होंगे और बृहस्पतिवार को नामांकन पत्र लेने वाले दिग्विजय सिंह संभवत: चुनाव नहीं लड़ेंगे।

इसे भी पढ़ें: पीएफआई अगर देश की सुरक्षा के लिए खतरा तो आरएसएस पर प्रतिबंध क्‍यों नहीं : मायावती

तिवारी ने संकेत दिया कि इस पर आम सहमति बन सकती है कि सोनिया गांधी के बाद पार्टी के शीर्ष पद पर कौन काबिज होगा। उन्होंने बताया कि खड़गे दोपहर के करीब अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। तिवारी ने कहा कि खड़गे पार्टी में सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं और वह दलित नेता भी हैं। कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरने का शुक्रवार को आखिरी दिन है।

प्रमुख खबरें

GOAT इंडिया टूर 2025: लियोनल मेसी ने वीडियो साझा कर भारत को कहा धन्यवाद

FIFA The Best Awards 2025: डेम्बेले और बोनमती बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

IND vs SA लखनऊ टी20: भारत की 14वीं सीरीज़ जीत या दक्षिण अफ्रीका की वापसी

IPL Auction 2026: अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों का जलवा, करोड़पति क्लब में धमाकेदार एंट्री