2 साल की हुई Malti Marie, प्रियंका और निक ने होस्ट की Elmo थीम बर्थडे पार्टी, देखें तस्वीरें

By एकता | Jan 17, 2024

हॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस 2 साल की हो गई है। 15 जनवरी को मालती ने अपना दूसरा जन्मदिन मनाया। लाड़ली के दूसरे जन्मदिन के मौके पर प्रियंका और निक ने लॉस एंजेलिस स्थित अपने घर पर एक शानदार पार्टी का आयोजन किया, जिसमें परिवार और करीबी लोग शामिल हुए थे। फैंस दो दिनों से मालती मैरी के बर्थडे बैश की तस्वीरों का इंतजार कर रहे थे, जो बुधवार को निक ने अपने सोशल मीडिया पर जारी कर दी है।

 

इसे भी पढ़ें: Acting छोड़ चुके Ian Somerhalder को हॉलीवुड की सुर्खियों से दूर जाने का कोई अफसोस नहीं, Common Ground की स्क्रीनिंग पर किया खुलासा


प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपनी लाड़ली के दूसरे जन्मदिन के लिए एल्मो-थीम पार्टी का आयोजन किया था। निक ने बुधवार सुबह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मालती के एल्मो-थीम बर्थडे बैश की कुछ प्यारी तस्वीरें पोस्ट की। इन तस्वीरों में, मालती लाल पैंट के साथ लाल दिल वाले गुलाबी स्वेटर पहने नजर आ रही हैं। बर्थडे गर्ल ने अपने ऑउटफिट से मैचिंग का दिल के आकर का चश्मा और गुलाबी रंग का टियारा भी पहना हुआ है, जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही हैं। मालती के अलावा तस्वीरों में प्रियंका और निक भी हैं। एक अन्य तस्वीर में, प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनस को गले लगा रखा है।



 

इसे भी पढ़ें: नए साल की पहली पोस्ट, Mexican बीच पर Malti Marie और Nick Jonas के साथ समय बिताती नजर आईं Priyanka Chopra


निक जोनस द्वारा शेयर की गयी अन्य तस्वीरों में मालती के बर्थडे केक और पार्टी एन्जॉय करते मेहमानों की झलक है। पार्टी की ही तरह मालती का बर्थडे केक भी एल्मो-थीम वाला था। इन तस्वीरों को साझा करते हुए निक ने लिखा, 'हमारी नन्हीं परी 2 साल की हो गई है।' बता दें, 15 जनवरी, 2022 को सरोगेसी के माध्यम से प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपने पहले बच्चे मालती मैरी का स्वागत किया था। एक इंटरव्यू में प्रियंका ने खुलासा किया था कि वह कई बार मालती को खोने के करीब पहुंची थी, इसलिए वह केवल अपनी बेटी को खुश देखना चाहती है।

प्रमुख खबरें

रुपये को संभालने मैदान में उतरा RBI, सात महीने में सबसे बड़ी मजबूती दर्ज

Indigo को मिली राहत, सीईओ पीटर एल्बर्स बोले– अब हालात कंट्रोल में

White House में ट्रंप की ‘प्रेसिडेंशियल वॉक ऑफ फेम’, पूर्व राष्ट्रपतियों पर तंज से मचा विवाद

Delhi में BS-VI नियम सख्त, बिना PUC वाहनों को नहीं मिलेगा ईंधन