ममता ने पूछा सवाल, क्यों नहीं गिरफ्तार होनी चाहिए नुपूर शर्मा? देश में आग के साथ नहीं खेल सकते

By अभिनय आकाश | Jul 04, 2022

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को इंडिया टुडे कॉन्क्लेव ईस्ट में बोलते हुए बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने आगे पूछा कि नूपुर शर्मा को अभी तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पूरा विवाद पार्टी द्वारा लोगों को बांटने की साजिश है। ममता ने कहा, "यह एक साजिश है - नफरत की नीति, भाजपा की विभाजनकारी नीति। देश में शांति बनाए रखने के लिए नूपुर शर्मा को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी यह मांग एक से अधिक बार कर चुकी हैं। 

इसे भी पढ़ें: भूपेंद्र यादव ने बोटेनिकल गार्डन के जलीय पौधों वाले हिस्से का उद्घाटन किया

दिल्ली और उत्तर प्रदेश की तरह, बंगाल में भी विरोध प्रदर्शन हुए। नूपुर के खिलाफ देश के अलग-अलग शहरों में केस भी दर्ज हैं। लेकिन हर बार वह पुलिस के सम्मन से बचते रहे। कोलकाता पुलिस ने उनके खिलाफ लुक आउट नोटिस भी जारी किया है। हाल ही में राजस्थान के उदयपुर में नूपुर शर्मा की टिप्पणी का समर्थन करने वाले एक दर्जी का सिर काट दिया गया था। उस घटना को लेकर काफी तनाव है। केंद्रीय खुफिया एजेंसी (एनआईए) को घटना की जांच का जिम्मा सौंपा गया है। अमरावती में भी लगभग ऐसा ही हुआ।

प्रमुख खबरें

डील कराने वाले कतर ने ही कर दी गद्दारी, ईरान ने फिर घुसकर मचाई तबाही

Smriti Mandhana ने रचा इतिहास, Lords में 300वां इंटरनेशनल मैच खेल सबसे युवा भारतीय महिला बनीं

Shraddha Walkar Case: तिहाड़ जेल में MA की परीक्षा देगा आफताब, Court ने रद्द की 20 जुलाई की सुनवाई

Elon Musk ने जिसे नकारा, उसी Anthropic से की $40 Billion की डील, AI वर्ल्ड में बड़ी हलचल