ममता बनर्जी ने मेट्रो को जल्द से जल्द शुरू करने का किया आग्रह, कहा- सीमित तरीके से हो संचालन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 29, 2020

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता मेट्रो के अधिकारियों से ‘‘सीमित’’ तरीके से ट्रेनों का संचालन जल्द से जल्द फिर से शुरू करने का सोमवार को आग्रह किया। उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्य सचिव जल्द ही इस मुद्दे पर रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष से बात करेंगे। बनर्जी ने कहा कि यदि संचालन सीमित तरीके से शुरू होता है, यानी केवल आवश्यक सेवाओं में लगे लोगों को ले जाने के लिए, तो इससे शहर के एक-चौथाई यात्रियों को लाभ होगा। उन्होंने कहा, ‘‘हम मेट्रो अधिकारियों से अनुरोध कर रहे हैं कि वे जल्द से जल्द सेवाएं फिर से शुरू करें। मुझे पता है कि वे मुंबई में उपनगरीय ट्रेनों का संचालन कैसे कर रहे हैं (केवल आवश्यक सेवाओं में लगे लोगों के लिए)।’’ 

इसे भी पढ़ें: कोलकाता में नुकसान के चलते कई निजी बसें सड़कों से नदारद, यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें 

राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान मेट्रो अधिकारियों ने कहा कि सेवा शुरू होने के बाद ट्रेनों और स्टेशनों पर सामाजिक दूरी बनाये रखने के लिए भीड़ को नियंत्रित करना एक चुनौती होगी। एक अधिकारी ने कहा कि मेट्रो अधिकारियों ने राज्य सरकार को सूचित किया कि वह सीमित संख्या में ट्रेनों को चला सकती है। केवल आवश्यक सेवाओं में लगे कर्मचारियों को कोविड-19 सुरक्षा प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए सामाजिक दूरियों के मानदंडों को सुनिश्चित कर ट्रेनों में यात्रा करने की अनुमति दी जा सकती है।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार