2024 के लोकसभा चुनाव की ओर इशारा करते हुए ममता बनर्जी बोलीं, निकट भविष्य में पूरा देश ‘खेला’ का गवाह बनेगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 02, 2021

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का चुनावी नारा ‘खेला होबे’ लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय हो गया है और ‘आने वाले दिनों में खेले जाने वाले मैच का पूरा देश गवाह बनेगा।’ उन्होंने परोक्ष रूप से 2024 के लोकसभा चुनाव की ओर इशारा करते हुए यह टिप्पणी की। टीएमसी सुप्रीमो ने कहा कि भारत को रास्ता दिखाने में बंगाल को गर्व होगा। ‘खेला होबे’ योजना का उद्घाटन करने के बाद उन्होंने कहा, ‘‘आप सहमत हों या न हों लेकिन यह सच है कि यह नारा देश में बहुत लोकप्रिय हो गया है।

इसे भी पढ़ें: जाति आधारित जनगणना की मांग को केंद्र सरकार के समक्ष उठाएंगे नीतीश कुमार

भारतीय फुटबॉल संघ (आईएफए) से संबद्ध 303 क्लबों में से प्रत्येक को 10 फुटबॉल वितरित करते हुए बनर्जी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खिलाड़ियों और कोचों को एक लाख से अधिक फुटबॉल दिए जाएंगे। बनर्जी ने कहा कि उनकी सरकार ने राज्य में कम से कम 25,000 क्लबों को 5-5 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘खेला होबे’ दिवस के अवसर पर आयोजित मैचों में भाग लेने वालों को अतिरिक्त 15,000 रुपये दिए जाएंगे।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता