ममता ने BJP पर लगाया फर्जी वोटर कार्ड बनवाने का आरोप, बोलीं- बाहरी लोगों को बंगाल पर कब्जा नहीं करने देंगे

By अंकित सिंह | Feb 27, 2025

तृणमूल कांग्रेस की विस्तारित संगठनात्मक बैठक गुरुवार हुई, जहां पार्टी सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा 2026 के विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की रणनीति का खाका तैयार किया गया। इस दौरान ममता बनर्जी ने भाजपा पर जमकर वार किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जब तक निर्वाचन आयोग निष्पक्ष नहीं होगा, तब तक स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव नहीं हो सकते। उन्होंने हुकांर भरते हुए कहा कि हम उन फर्जी मतदाताओं की पहचान करेंगे, जिन्हें भाजपा की मदद से पंजीकृत किया गया है। 

एक अन्य घटनाक्रम में, टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने उन रिपोर्टों को खारिज कर दिया कि पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी के साथ उनके मतभेद हैं, और उनके प्रति अपनी वफादारी की पुष्टि की। उन्होंने कोलकाता में एक पार्टी सम्मेलन में कहा, ''मैं टीएमसी का एक वफादार सिपाही हूं और मेरी नेता ममता बनर्जी हैं।'' उन्होंने भाजपा में शामिल होने की अटकलों को खारिज करते हुए कहा, "जो लोग कह रहे हैं कि मैं भाजपा में शामिल हो रहा हूं, वे अफवाह फैला रहे हैं।"

इसे भी पढ़ें: WPL : दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात जायंट्स को छह विकेट से हराया, जेस जोनासेन ने जड़ा अर्धशतक

उन्होंने कहा, "मैं उन लोगों को जानता हूं जो ऐसी फर्जी खबरें फैला रहे हैं। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले उनके निहित स्वार्थ हैं।" डायमंड हार्बर सांसद ने यह भी कहा कि वह "पार्टी के भीतर गद्दारों को बेनकाब करना जारी रखेंगे, जैसा कि उन्होंने पिछले विधानसभा चुनावों के दौरान किया था"।

प्रमुख खबरें

जमुई में कथित यौन उत्पीड़न के विरोध में AISA और AIPWA ने रांची में किया प्रदर्शन

SEBI ने Adani Group की 4 कंपनियों समेत 5 के खिलाफ जांच निपटाई, 1.50 Crore का भुगतान

सीएमआरएल रिश्वत मामले में केरल पुलिस जांच के आदेश पर CPM का यूडीएफ सरकार पर हमला

भारत पर बड़ा खुलासा देख चौंके रूस-चीन के लोग, घूम गया अमेरिका का दिमाग!