ममता बनर्जी ने दुआरे सरकार के बाद ‘पाड़ाय पाड़ाय समाधान’ नामक नयी पहल की घोषणा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 28, 2020

बोलपुर। पश्चिम बंगाल सरकार के ‘दुआरे सरकार’ (यानी सरकार आपके द्वार) कार्यक्रम के काफी सफल रहने का दावा करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को ‘पाड़ाय पाड़ाय समाधान’ नामक नयी पहल की घोषणा की जिसके तहत स्थानीय आस-पड़ोस की शिकायतों का समाधान किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कार्यक्रम दो जनवरी को शूरू होगा और 15 फरवरी तक चलेगा। बनर्जी ने यहां एक प्रशासनिक समीक्षा बैठक में कहा, ‘‘ आस-पड़ोस तक पहुंचने के विशिष्ट अभियान वाला यह कार्यक्रम बड़े बुनियादी ढांचा संबंधी समस्याओं का नहीं बल्कि निगम, स्थानीय या सेवा संबंधी दिक्कतों का समाधान करेगा। यह दुआरे सरकार का पूरक होगा जो करोड़ों लोगों तक पहुंचा। यह नये साल का सौगात होगा। ’’

प्रमुख खबरें

Elon Musk ने BJP को Reliance समर्थित कंपनियों के चंदे से जुड़ी खबरें साझा कीं

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, Delhi में कड़ी सुरक्षा और रूट डायवर्जन लागू

Connaught Place Market शनिवार को बंद रहेगा, NDTA ने विरोध प्रदर्शन से नुकसान की जताई आशंका

भंगेल प्राथमिक चिकित्सालय से नवजात चोरी, Noida Police ने आरोपी महिला की तलाश में बनाई 3 टीमें