West Bengal: ममता बनर्जी ने अमित शाह का मांगा इस्तीफा, बोलीं- मेरी सरकार को गिराने की रच रहे साजिश

By अंकित सिंह | Apr 17, 2023

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से इस्तीफा मांगा है। उन्होंने साफ तौर पर शाह पर उनकी सरकार को गिराने का आरोप लगा दिया। ममता ने सवाल किया कि अमित शाह का कहना है कि पश्चिम बंगाल सरकार 2025 से आगे नहीं चल पाएगी, क्या संविधान बदला जा रहा है? उन्होंने साफ तौर पर कहा कि मेरी सरकार के समय से पहले गिरने की धमकी देने के लिए गृह मंत्री अमित शाह को इस्तीफा देना चाहिए। ममता ने आरोप लगया कि भारत की रक्षा करने के बजाय, गृह मंत्री अमित शाह मेरी सरकार को गिराने की साजिश रच रहे हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि जब भी चुनाव होते हैं, भाजपा समुदायों का ध्रुवीकरण करने वाली टिप्पणी करती है। 

इसे भी पढ़ें: दीदी की सरकार 2025 से पहले गिर जाएगी, बंगाल में अमित शाह के भाषण ने दिला दी 2014 के मुल्ला मुलायम वाले बयान की याद, जानें क्या है इसके सिसायी मायनें

ममता बनर्जी ने कहा कि मैं किसी तरह से अपराध के पक्ष में नहीं हूं लेकिन जो हुआ और भाजपा के राज में जो हो रहा है वह ग़लत है। कोई न्यायिक हिरासत में है और बाहर जाता है तो उसे मार दिया जाता है। क्या चल रहा है देश में जिसको मर्जी मार दो। उन्होंने यह भी कहा कि कल अमित शाह मीटिंग के लिए गए थे, नेता तो खुद छांव में रहते हैं, AC में रहते हैं लेकिन इस भीषण गर्मी में लोकप्रियता दिखाने के लिए लोगों बाहर बैठाकर रखा। लोगों ने वहां से निकलने की इच्छा जताई लेकिन उन्हें बाहर जाने नहीं दिया गया। 11 लोगों की मृत्यु हुई, 600 लोग हीट स्ट्रोक का शिकार हुए।

प्रमुख खबरें

West Bengal में स्कूली पाठ्यक्रम में बदलाव की तैयारी, Shyama Prasad Mukherjee पर शामिल होगा पाठ

ICC ODI World Cup 2027 Schedule: ऑस्ट्रेलिया से पहला मैच, 10 अक्टूबर को भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान

Manipur Cabinet ने हिंसा में लापता 49 लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये देने को दी मंजूरी

राजस्थान में पंचायत चुनाव अभियान का आगाज, Govind Singh Dotasra ने भाजपा पर लगाए आरोप