ममता बनर्जी ने निर्वाचन आयोग की निंदा की, अदालत जाने की धमकी दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 01, 2021

नंदीग्राम। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नंदीग्राम निर्वाचन क्षेत्र में छिटपुट हिंसा की घटनाओं के बीच बृहस्पतिवार को निर्वाचन आयोग की निन्दा की और आरोप लगाया कि उनकी पार्टी द्वारा चुनाव संबंधी कई शिकायत दर्ज कराए जाने के बावजूद चुनाव इकाई कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने इस मुद्दे पर अदालत जाने की धमकी दी। नंदीग्राम के बोयाल में बूथ नंबर सात के बाहर व्हीलचेयर पर बैठीं बनर्जी ने कहा, ‘‘हमने सुबह से 63शिकायत दर्ज कराई हैं। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई है। हम इसे लेकर अदालत जाएंगे। यह अस्वीकार्य है।’’ उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘निर्वाचन आयोग अमित शाह के इशारे पर काम कर रहा है।’’ बनर्जी ने कहा, ‘‘दूसरे राज्यों से आए गुंडे यहां व्यवधान उत्पन्न कर रहे हैं।’’

इसे भी पढ़ें: पुडुचेरी में कोरोना वायरस के 260 नये मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 41,728 हुई

अधिकारी ने इन आरोपों को खारिज करते हुए दावा किया कि राज्य में सत्तारूढ़ पार्टी हार रही है। इससे पूर्व, बनर्जी जब बोयाल पहुंचीं तो भाजपा समर्थकों ने ‘जय श्रीराम’ के नारे लगाए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और तब जाकर भीड़ तितर-बितर हुई।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर