Niti Aayog की बैठक में Mamata Banerjee का ‘अपमान’ लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं: Sanjay Raut

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 28, 2024

मुंबई। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता संजय राउत ने रविवार को कहा कि नयी दिल्ली में एक दिन पहली हुई नीति आयोग की बैठक में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का ‘‘अपमान’’ लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है। राउत ने पत्रकारों से कहा कि राज्यों के कई मुद्दे हैं, जिनसे निपटने की जरूरत है और किसी मुख्यमंत्री का माइक्रोफोन बंद करना लोकतांत्रिक मर्यादाओं के अनुरूप नहीं है।

इसे भी पढ़ें: राजेंद्र नगर हादसे को लेकर दिल्ली की आप सरकार पर भड़कीं Swati Maliwal, परिजनों के लिए की मुआवजे की मांग

राउत ने महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन पर प्रहार करते हुए कहा, ‘‘केंद्र द्वारा दिया जाने वाला धन भारत के लोगों का है। इसे विभिन्न करों के रूप में इकट्ठा किया जाता है। महाराष्ट्र को क्या मिला... हमारे मुख्यमंत्री खाली हाथ लौट आए।’’

प्रमुख खबरें

श्रीनगर सरकारी मेडिकल कॉलेज में बढ़ेंगी एमबीबीएस की 50 और सीटें, एनएमसी ने दी मंजूरी

रॉबर्ट वाद्रा भूमि सौदा मामला: ईडी ने कोर्ट को सौंपी सीलबंद लिफाफे में स्थिति रिपोर्ट

मेरठ दलित छात्रा हत्याकांड: टोल प्लाजा पर पीड़ित परिवार से मिले सांसद चंद्रशेखर आजाद

कर्नाटक: मंगलुरु में बिना वैध दस्तावेजों के काम कर रहे बांग्लादेश के आठ नागरिक पुलिस हिरासत में