योगी ने अकेले कैसे पलट कर रख दिया पूरा चुनाव, ये जानकर ममता भी हैरान!

By अभिनय आकाश | May 04, 2026

आज पांच राज्यों के चुनाव के नतीजे आ रहे हैं। जिसमें से सबसे ज्यादा इंटरेस्टिंग है बंगाल चुनाव के नतीजे। यह पहली बार हो रहा है जब बीजेपी टीएमसी से कई सीटों से आगे चल रही है। अगर बीजेपी जीत हासिल करती है तो यह इतिहास में पहली बार होगा जब बीजेपी बंगाल चुनाव जीतेगी। इसकी कई वजह हैं।लेकिन एक वजह ऐसी है जिसकी काफी ज्यादा चर्चा हो रही है। वह है योगी आदित्यनाथ। कहा जा रहा है कि योगी आदित्यनाथ वहां पे कई रैलियां की जिसकी वजह से बीजेपी जीत की ओर बढ़ रही है। बंगाल चुनाव जो भाजपा इतनी बड़ी बढ़त के साथ आगे दिख रही है लेकिन सीएम योगी की जो जो वहां बंगाल में जाकर उन्होंने जो रैलियां की उस परकाफी कम बात हो रही है। योगी फैक्टर जो हमने बिहार में भी देखा, महाराष्ट्र में भी देखा और अब बंगाल में भी देखने को मिल रहा है। सीएम योगी ने लगभग 20 से ज्यादा रैलियां  बंगाल में की है और इन सभी रैलियों में इतना क्रेज था लोगों का जो वहां के आम पब्लिक थे उनका जमावड़ा था। कई बार तो ऐसा हुआ कि कुछ रैलियों में लोग बुलडोजर पर चढ़ के सीएम योगी को देखने आ गए थे। वैसे तो सीएम योगी की कि जहां भी जाते हैं लोग इस तरह की बातें करते हैं लेकिन जो कुछ जो नारे वहां पर दिए गए और नारे का इफेक्ट भी देखने को मिलता है।

इसे भी पढ़ें: Lucknow के KGMU का Video दिखाकर भड़के Akhilesh Yadav, कहा- यह AI नहीं, असली हकीकत है

उन्होंने नारा दिया गौ माता को कटने नहीं देंगे। हिंदुओं को बटने नहीं देंगे। इसका मतलब साफ है कि जो जो बंगाल में जो एक भाजपा बहुत लंबे समय से मुद्दा चलाती रही है बांग्लादेशी घुसपैठियों का। उनका भाजपा लगातार ये आरोप लगाती है कि ममता बनर्जी की सरकार जो है उन घुसपैठियों को संरक्षण देती है। उनको बचाव करती है उनका। इसीलिए उन्होंने देख लिया कि जो हिंदू कोर वोटर बैंक है। इन पर अभी तक किसी का शिकंजा नहीं पड़ा बंगाल में। ये एक बहुत बड़ा फैक्टर है जो सीएम योगी ने वहां जाके उस वहां पे जो है उस पे लागू किया और उसके बाद देखिए नतीजा सबके सामने है।  सीएम योगी का असर देखिए उन्होंने एक जय श्री राम का भी नारा लगाया और उसके बाद इतना ज्यादा क्रेज लोगों के बीच सीएम योगी को लेके तो ये दिखाता है कि सीएम योगी की ताकत कितनी ज्यादा है सिर्फ यूपी में नहीं आसपास के राज्यों में भी।

प्रमुख खबरें

Mumbai BKC Mall में फर्जी PMO आईडी और हथियार के साथ घुसे छात्र को कोर्ट से मिली जमानत

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा