योगी सरकार में मंत्री शुक्ला ने ममता को बताया इस्लामी आतंकवादी, बांग्लादेश के इशारे पर चलने का लगाया आरोप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 18, 2021

बलिया। उत्तर प्रदेश के मंत्री आनन्द स्वरूप शुक्ला ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को रविवार को इस्लामी आतंकवादी करार दिया और कहा कि बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद बनर्जी को बंग्लादेश में शरण लेनी पड़ेगी। उत्तर प्रदेश के संसदीय कार्य राज्य मंत्री ने कहा कि ममता बनर्जी का भारतीयता में कोई विश्वास नहीं है। वह इस्लामी आतंकवादी हैं और उन्होंने पश्चिम बंगाल में हिन्दू देवी-देवताओं को अपमानित करने और मंदिरों को तोड़ने का कार्य किया है। वह बांग्लादेश के इशारे पर चल रही हैं। 

प्रमुख खबरें

INDIA Bloc की बैठक में शामिल नहीं हुआ Shiv Sena UBT, जानें क्या है पूरा मामला

TCS और Wipro समेत IT कंपनियों पर अमेरिकी Green Card रोक का भारत ने किया विरोध

J&K के Kishtwar में PDP Leader Abdul Kabir गिरफ्तार, Burhan Wani को शहीद बता कर खड़ा किया था विवाद

तुमको भी ठोंकेगे, अंसारुल्लाह ने अब सऊदी के यारों को खुल्ला धमकाया