ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली TMC आज किम जोंग की पार्टी बन गई है: गिरिराज सिंह

By अंकित सिंह | May 04, 2021

चुनावी नतीजों के बाद पश्चिम बंगाल में जारी हिंसा पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बड़ा बयान दिया है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि बंगाल में TMC के रवैये के कारण ये प्रश्नचिन्ह लग ​गया है कि भारत में लोकतंत्र रहेगा या नहीं? देश में पहला राज्य है जहां सरकार के संरक्षण में राजनीतिक हत्याएं हो रही हैं। ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली TMC आज किम जोंग की पार्टी बन गई है। भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने मंगलवार को कहा गया कि पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हुई व्यापक हिंसा ने उन अत्याचारों की याद दिला दी है जिसका सामना लोगों को देश के विभाजन के दौरान करना पड़ा था। नड्डा ने राज्य में पार्टी कार्यकर्ताओं को ‘‘क्रूरता’’ के विरूद्ध लोकतांत्रिक तरीके से लड़ने के लिए प्रेरित किया। पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय यात्रा पर पहुंचे नड्डा ने कहा कि पूरे भारत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य के उन कार्यकर्ताओं के साथ एकजुटता व्यक्त की है, जो ‘‘हिंसक हमलों का सामना कर रहे हैं।’’ 

प्रमुख खबरें

सरकार ने प्याज निर्यात पर प्रतिबंध हटाया, न्यूनतम निर्यात मूल्य 550 डॉलर प्रति टन

MI vs KKR मैच के बाद आलोचकों को मिचेल स्टार्क ने लिया आड़े हाथ, खराब इकोनॉमी रेट पर तोड़ी चुप्पी

इस देश में फिर जलेगी कुरान! इस्लामिक देशों में मच गया बवाल

मेरे लिए अमेठी और रायबरेली अलग-अलग नहीं : Rahul Gandhi