ममता बनर्जी ने पुलवामा हमले के समय को लेकर सवाल किए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 18, 2019

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को पुलवामा आतंकी हमले के समय पर सवाल खड़े करते हुये जानना चाहा कि क्या सरकार ऐसे में युद्ध करना चाहती है जबकि लोकसभा चुनाव की आहट सुनाई दे रही है। उन्होंने आरोप लगाते हुये कहा कि आतंकी हमले की आड़ में भाजपा और आरएसएस सांप्रदायिक तनाव को बढ़ावा दे रहे हैं। इस हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे।  बनर्जी ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘जब चुनाव दरवाजे पर दस्तक दे रहे हैं तो ऐसे में आप युद्ध के हालात पैदा करना चाह रहे हैं.. एक छाया युद्ध। अमित शाह और नरेंद्र मोदी राजनीतिक बयान दे रहे हैं। इतनी बड़ी दुखद घटना के बाद भी आप जिम्मेदारी लेकर इस्तीफा नहीं दे रहे और ऐसा करने के बजाए राजनीतिक बयानबाजी कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: पुलवामा हमले के सूत्रधार जैश के दो कमांडरों समेत 3 आतंकी ढेर, 6 जवान भी शहीद

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ मुझे संदेह है। उनमें (पाकिस्तान) इतना साहस कहां से आया , जबकि चुनाव निकट ही हों?..मुझे नहीं पता..संसद समाप्त होने के बाद ही क्यों.. मुझे शंका है..बीते पांच सालों में पाकिस्तान के खिलाफ कोई कदम क्यों नहीं उठाया गया। उन्होंने कहा, ‘‘ यह आरएसएस, विहिप और भाजपा का प्लांटेड खेल है। हम हालात का राजनीतिक लाभ हासिल करने की प्रयासों को रोकने की कोशिश करेंगे।’’ भाजपा की राज्य इकाई के प्रमुख दिलीप घोष ने बनर्जी के बयान पर प्रतिक्रिया जताते हुये कहा कि ऐसे समय में जब पूरा देश पाकिस्तान को सबक सिखाने की मांग कर रहा है, तृणमूल कांग्रेस इस पड़ोसी देश के खिलाफ सख्त कदम उठाने का विरोध कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल राष्ट्र विरोधी गतिविधियों का केंद्र बन गया है और राज्य सरकार उन्हें रोकने में विफल रही है। 

प्रमुख खबरें

VB-G RAM G को Congress ने बताया Job Scam, Modi Govt पर लगाए गंभीर आरोप

Sawan 2026: रुद्राभिषेक की हर सामग्री में छिपा है जीवन का महा मंत्र

Channi गुट से मिली चुनौती के बाद Warring का बड़ा दांव, Punjab Congress में जमीनी स्तर पर पकड़ मजबूत

राहुल की नेता ने गायत्री मंत्र को लेकर ऐसा क्या ट्वीट किया? IIT कानपुर के पूर्व छात्र ने अच्छे से Fact-Check कर दिया