ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री के साथ बैठक में कहा, बंगाल कोविड के बढ़ते मामलों से निपटने को तैयार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 14, 2022

कोलकाता। आगामी उत्सवों के चलते पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में वृद्धि की आशंका जताते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रशासन इससे निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुई ऑनलाइन बैठक के दौरान यह बात कही। देश में कोविड के हालात की समीक्षा के लिए आयोजित इस बैठक में कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों और उप राज्यपालों ने भी हिस्सा लिया।

इसे भी पढ़ें: झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के 4,000 नए मामले, पांच मरीजों की मौत

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने आगामी उत्सवों के चलते राज्य में कोविड के मामलों में वृद्धि की आशंका और इससे निपटने के लिए प्रशासन की तैयारियों के बारे में बात की। बंगाल में दक्षिण 24 परगना जिले में गंगासागर मेला आयोजित किया जा रहा है जहां मकर संक्रांति के अवसर पर 14 जनवरी को लाखों श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगा सकते हैं।

प्रमुख खबरें

UP में गौशालाओं से सीधे जुड़ेंगे किसान, हरे-सूखे चारे के बदले मिलेगी जैविक खाद

Kulgam में सुरक्षा बलों की मुठभेड़: CRPF पर हमले में शामिल आतंकी उमर डार ढेर

Karnal में हिरासत में मौत पर छह पुलिसकर्मियों पर हत्या का केस, सभी निलंबित

Mukesh Kumar के 4 विकेट से चमका Bengal, T20 मैच में Chandigarh को 85 रन से रौंदा