Mamata Banerjee को हिरासत में लिया जाए, कोलकाता में हाथों में झाड़ू लेकर पुलिस से क्यों भिड़ी महिलाएं?

By अभिनय आकाश | Sep 23, 2024

भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी और कई अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल बलात्कार-हत्याकांड में न्याय की मांग करते हुए डीसी उत्तर कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। पश्चिम बंगाल भाजपा महासचिव और विधायक अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि आज हम पश्चिम बंगाल के अलग-अलग थानों में जा रहे हैं। क्योंकि यहां कि पुलिस का होना चाहिए क्योंकि पुलिस रक्षा करने के लिए होती है लेकिन पुलिस रक्षा नहीं कर रही है। इस पूरे मामले में षडयंत्रकारी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हैं। हमारी मांग है कि ममता बनर्जी और विनीत गोयल को हिरासत में लिया जाए। 

इसे भी पढ़ें: आरजी कर अस्पताल घटना: सीबीआई ने पूर्व प्राचार्य के नार्को टेस्ट के लिए अदालत में याचिका दायर की

बीजेपी नेता और बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने एक बड़ा दावा किया है। शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि पूछताछ के बाद निकलते समय उन्होंने पत्रकारों के सामने एक बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति था जो खुद को पीड़िता का चाचा बता रहा था और धमकी दे रहा था कि अगर पोस्टमार्टम दिन के अंत तक पूरा नहीं हुआ तो 'खून की नदी' बह जाएगी। वह व्यक्ति पूर्व पार्षद था।  

प्रमुख खबरें

न्यायमूर्ति अश्वनी मिश्रा ने Punjab and Haryana High Court के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ली

Love Horoscope For 7 September 2026 | आज का प्रेम राशिफल 7 सितंबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Iran US Conflict | तीन तेल टैंकरों पर अमेरिकी हमले के बाद भड़का ईरान, Strait of Hormuz में वर्जित क्षेत्र घोषित करने की तैयारी

Rupee vs Dollar: अंतरबैंक बाजार में 4 पैसे मजबूत होकर 94.39 पर पहुंचा रुपया