Manipur Viral Video को लेकर Mamata Banerjee का बीजेपी पर निशाना, बोलीं- ये लोग हिंसा और...

By अंकित सिंह | Jul 20, 2023

मणिपुर का एक वीडियो जबर्दस्त तरीके से वायरल हुआ जिसके बाद से देश में राजनीतिक संग्राम छिड़ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी घटना की निंदा की और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही है। हर तरफ से उस वीडियो की आलोचना हो रही है। इन सबके बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस के प्रमुख ममता बनर्जी ने पलटवार किया है।

इसे भी पढ़ें: क्या है IT एक्ट की धारा 69 (ए)? जिसके तहत सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफार्मों को मणिपुर वीडियो हटाने के लिए कहा

मोदी का बयान

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाए जाने की घटना पर क्षोभ व्यक्त करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि यह घटना किसी भी सभ्य समाज को शर्मसार करने वाली है और इस क्रूर घटना में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘मणिपुर की बेटियों के साथ जो हुआ है...इसके दोषियों को कभी माफ नहीं किया जा सकता है।’’ प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘मैं इस लोकतंत्र के मंदिर के पास खड़ा हूं तब मेरा ह्रदय पीड़ा से भरा हुआ है, क्रोध से भरा हुआ है। मणिपुर की जो घटना सामने आई है वह किसी भी सभ्य समाज को शर्मसार करने वाली है। पाप करने वाले, गुनाह करने वाले कितने हैं, और कौन-कौन हैं, वह अपनी जगह पर है... लेकिन बेइज्जती पूरे देश की हो रही है। 140 करोड़ देशवासियों को शर्मसार होना पड़ रहा है।’’ 

प्रमुख खबरें

Odisha में पंडित Gopabandhu Das की 149वीं जयंती पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

भाषा आपत्तिजनक है...जेडी वेंस की बंधुआ मजदूर वाली टिप्पणी पर भड़का भारत

PM Modi पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ Delhi के जनपथ पर उतरे 200 लोग

जेवर एयरपोर्ट का नाम अब नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा, CM योगी का ऐलान