ममता बनर्जी ने महिलाओं से फर्जी वीडियों की पहचान करने में पुलिस की मदद करने का आग्रह किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 07, 2024

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को राज्य की महिलाओं से फर्जी वीडियो और गलत सूचनाओं की पहचान करने में पुलिस की सहायता करने का आग्रह किया।

बनर्जी ने कहा कि जो लोग अपराधियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने में पुलिस की मदद करेंगे उन्हें पुरस्कार या नौकरी के अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘जब भी आप गलत सूचना के प्रसार को देखते हैं तो मैं आप महिलाओं को उसे ‘फेसबुक’ और ‘एक्स’ पर ले जाने की जिम्मेदारी सौंपती हूं, उन तस्वीरों को ‘फर्जी’ के रूप में चिह्नित करें और उन्हें पुलिस साइबर अपराध इकाई को भेजें। मैं आपको एकजुट होने के लिए प्रोत्साहित करती हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आप (महिलाएं) असली सितारे हैं; आप समाज को बेहतर समझती हैं। मैं पुलिस को निर्देश दे रही हूं कि अपराधियों की पहचान और गिरफ्तार करने में मदद करने वाली 100 महिलाओं को पुरस्कार दिए जाएं और उन्हें नौकरी के अवसर देने पर भी विचार किया जा सकता है। आप घर और समुदाय दोनों मामलों का प्रबंधन करती हैं।

प्रमुख खबरें

Farrukhabad पुलिस अधिकारी पर FIR का Allahabad High Court ने दिया आदेश

Rahul Gandhi की दिल्ली रैली में न पहुंचने पर MP Youth Congress के 60 पदाधिकारी निलंबित

संविधान निरंतर जिम्मेदारी, इसके आदर्शों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना कर्तव्य: CJI Surya Kant

Illinois में चुनाव जीतीं Saba Haider बोलीं, गाजियाबाद में मिले संस्कारों से मिली जनसेवा की सीख