ममता बनर्जी ने TMC के जख्मी कार्यकर्ताओं से अस्पताल में की मुलाकात, बोलीं- भाजपा एक राक्षसी पार्टी है

By अनुराग गुप्ता | Aug 09, 2021

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को तृणमूल कांग्रेस के जख्मी कार्यकर्ताओं से अस्पताल में मुलाकात की। आपको बता दें कि त्रिपुरा में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता जख्मी हो गए थे। जिसके बाद ममता बनर्जी उनसे मिलने के लिए कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल पहुंचीं। 

इसे भी पढ़ें: त्रिपुरा में कोरोना नियमों के उल्लंघन पर TMC के 12 कार्यकर्ता गिरफ्तार, अभिषेक बनर्जी मिलने पहुंचे ! 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि हैरानी की बात यह है कि सब कुछ पुलिस के सामने हुआ और किसी तरह की चिकित्सकीय सहायता नहीं मुहैया कराई गई। भाजपा एक राक्षसी पार्टी है। असम से लेकर उत्तर प्रदेश तक हमें अंदर नहीं जाने दिया गया। अभिषेक को बुलेट प्रूफ गाड़ी मुहैया कराई गई थी वरना वह बुरी तरह से जख्मी हो जाते।इसी बीच ममता बनर्जी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मैं त्रिपुरा में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर हुए हमले की निंदा करती हूं, जिसे केन्द्रीय गृह मंत्री के निर्देश पर अंजाम दिया गया। गुंडों को उसी फ्लाइट में बैठाया जा रहा था जिस पर अभिषेक सफर कर रहे थे... हम त्रिपुरा जीतेंगे। 

इसे भी पढ़ें: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की टीम के सदस्यों ने कोर्ट में किया समर्पण, जमानत मिली 

गौरतलब है कि त्रिपुरा में तृणमूल कांग्रेस के 14 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। जिसमें जख्मी कार्यकर्ता भी शामिल थे। हालांकि बाद में सभी कार्यकर्ताओं को जमानत मिल गई। तृणमूल ने आरोप लगाया था कि जो एक भाजपा कार्यकर्ताओं के कथित हमले में पार्टी कार्यकर्ता जख्मी हो गए थे।

प्रमुख खबरें

Muzaffarpur Police ने 500 रुपये के 28 जाली नोट किए जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड में Harish Rawat बोले, 2027 में Congress सरकार बनाना लक्ष्य

Kashmir में Pakistan की तिहरी साजिश! दो SPO की हत्या, CRPF Team पर हमला, पाकिस्तानी Drone बरामद, अब मिलेगा करारा जवाब

Punjab में पराली जलाने की घटनाएं 5,500 के पार, उल्लंघन करने वालों पर 1,259 FIR दर्ज