ममता बनर्जी धन की ‘भीख’ मांगने के लिए प्रधानमंत्री से मिलना चाहती हैं: दिलीप घोष

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 25, 2021

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने रविवार को दावा किया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्रीय संसाधनों का ‘दुरुपयोग’ किया और अब प्रधानमंत्री से मिलना चाहती हैं ताकि ‘ हाथ जोड़कर धन की भीख मांग सकें’। उनकी इस टिप्पणी पर राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है और कहा कि घोष को पहले ‘’ संघीय व्यवस्था की समझ होनी चाहिए’’ जिसके तहत राज्य का प्रमुख हमेशा प्रधानमंत्री से मिल सकता है। संवाददाताओं से बातचीत करते हुए घोष ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस के सदस्यों ने राज्य के खजाने से पैसे निकाले और अब उसे खाली कर दिया है।

इसे भी पढ़ें: मायावती और अखिलेश का 2022 का सपना मुंगेरीलाल के सपने जैसा होगा : केशव प्रसाद मौर्य

कुणाल घोष के बयान का समर्थन करते हुए राज्य में मंत्री और तृणमूल कांग्रेस विधायक चंद्रिमा भट्टाचार्य ने जानना चाहा कि ‘‘क्या मुख्यमंत्री ने अपने दौरे के उद्देश्यों के बारे में भाजपा नेता के कान में जाकर बात की थी?’’ उल्लेखनीय है कि ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कहा था कि प्रधानमंत्री ने जुलाई के आखिरी हफ्ते में उनके दिल्ली दौरे के दौरान मुलाकात का समय दिया है लेकिन उन्होंने इस मुलाकात की तारीख नहीं बताई।

प्रमुख खबरें

दिनभर की थकान और पैरों के भारीपन से राहत दिलाएगा सेंधा नमक वाला 20 Minute Pedicure

Tata Safari EV 500km रेंज और AWD के साथ 2026 के अंत तक होगी लॉन्च

अब स्पेस में हथियारों की तैनाती कर रहा अमेरिका? पहली बार हुआ बड़ा खुलासा! हैरान रह गई दुनिया

Nirmala Sitharaman ने युवाओं से की राष्ट्रीय हित सर्वोपरि रखने की अपील