Mamata Banerjee का होगा पॉलीग्राफी टेस्ट? कोलकाता में बेकाबू हालात के बीच ये नई मांग कैसे आई सामने

By अभिनय आकाश | Aug 27, 2024

कोलकाता में प्रदर्शन जारी है। पुलिस और प्रदर्शनकारी आपस में भिड़ते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस की तरफ से प्रदर्शकारियों पर लाठीचार्ज भी किया। प्रदर्शकारियों की ओर से भी पत्थर फेंके जाने की बात पुलिस की तरफ से कही गई है। जनता का आक्रोश लगातार बढ़ता नजर आया। भीड़ को पीछे करने के लिए वॉटर केनन का प्रयोग किया गया। कई महिलाओं को हिरासत में लिया गया। वहीं कुछ महिलाओं को चोटें भी आई। एक तस्वीर जिसमें टीशर्ट से पकड़कर छात्र को घसीटते हुए पुलिस द्वारा ले जाया गया। ममता बनर्जी इस्तीफा दें, डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित हो इन मांगों के साथ प्रदर्शन हो रहे हैं। वहीं ममता बनर्जी को लेकर बीजेपी की तरफ से एक बड़ा दावा किया गया है। 

इसे भी पढ़ें: Kolkata Doctor Rape Case पर होश उड़ाने वाला खुलासा, कोलकाता पुलिस कमिश्नर के नाम पर रजिस्टर्ड है दरिंदे संजय रॉय की बाइक

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कोलकाता के सरकारी आरजी कर अस्पताल के अंदर एक डॉक्टर के बलात्कार और हत्या में शामिल लोगों को बचाने का आरोप लगाया और मांग की कि सीबीआई उनका पॉलीग्राफ परीक्षण कराए। राज्य की राजधानी में प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पार्टी ने बनर्जी को तानाशाह बताया और उनके इस्तीफे की मांग की। बीजेपी ने कोलकाता के पुलिस कमिश्नर विनीत गोयल का लाई-डिटेक्टर टेस्ट कराने की भी मांग की. पार्टी ने प्रदर्शनकारियों पर पुलिस के बल प्रयोग की भी निंदा की।

इसे भी पढ़ें: Kolkata में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, हावड़ा ब्रिज पर तोड़ दी लोहे की दीवार, लाठीचार्ज के बाद छोड़े गए आंसू गैस के गोले

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने नई दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन में कहापश्चिम बंगाल में जो कुछ भी हो रहा है वह चिंताजनक है। यह संविधान की धज्जियां उड़ाने जैसा है। यह स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है कि अगर देश में कोई डॉक्टर है, तो वह ममता बनर्जी हैं। भाटिया ने दावा किया कि पुलिस आयुक्त ने बलात्कार और हत्या को आत्महत्या बताया है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए और जांच का सामना करना चाहिए। 

प्रमुख खबरें

रुपये को संभालने मैदान में उतरा RBI, सात महीने में सबसे बड़ी मजबूती दर्ज

Indigo को मिली राहत, सीईओ पीटर एल्बर्स बोले– अब हालात कंट्रोल में

White House में ट्रंप की ‘प्रेसिडेंशियल वॉक ऑफ फेम’, पूर्व राष्ट्रपतियों पर तंज से मचा विवाद

Delhi में BS-VI नियम सख्त, बिना PUC वाहनों को नहीं मिलेगा ईंधन