गोवा में टीएमसी की तैयारी, ममता बनर्जी करेंगी राज्य का दौरा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 22, 2021

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अगले सप्ताह गोवा के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगी। तृणमूल कांग्रेस के एक नेता ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। चालीस सदस्यीय गोवा विधानसभा के लिए चुनाव अगले साल की शुरुआत में होंगे। उन्होंने कहा, ‘‘अपनी उत्तर बंगाल यात्रा से लौटने के बाद, तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख 28 अक्टूबर को दो दिवसीय यात्रा पर गोवा के लिए रवाना होंगी। वह गोवा में पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेंगी। हालांकि, उनके यात्रा कार्यक्रम को अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है।’’ तृणमूल कांग्रेस, इस साल की शुरुआत में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में अपनी शानदार जीत के बाद, राष्ट्रीय स्तर पर अपना दायरा बढ़ाने की कोशिश कर रही है और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित गोवा और त्रिपुरा में पैठ बनाने में लगी है।

प्रमुख खबरें

Salamabad Trade Centre: महबूबा मुफ्ती ने उमर अब्दुल्ला से केंद्र के समक्ष मुद्दा उठाने की अपील की

Devendra Fadnavis ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, स्टैंड-अप कॉमेडियन बनने की दी सलाह

Ashiana Housing नए प्रोजेक्ट्स के लिए जमीन खरीदने पर 1000 करोड़ रुपये करेगी निवेश

Rolls-Royce विवाद में Maithili Thakur के समर्थन में उतरीं BJP सांसद Kangana Ranaut