चुनाव बाद हिंसा: ममता ने बीजेपी नेता के शव की तुलना कुत्ते के शव से की, भड़की भगवा पार्टी

By अंकित सिंह | Sep 25, 2021

पश्चिम बंगाल में एक बार फिर से भाजपा बनाम तृणमूल कांग्रेस की लड़ाई अपने चरम पर दिखाई दे रही है। पश्चिम बंगाल में 3 सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं। ऐसे में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भी किस्मत दांव पर है। इन सबके बीच ममता बनर्जी ने भाजपा कार्यकर्ता के मौत को लेकर एक बयान दे दिया है। इस बयान के बाद भाजपा ममता बनर्जी पर भड़क गई है। ममता बनर्जी ने एक जनसभा में भाजपा कार्यकर्ता के शव के तुलना कुत्ते के शव से कर दी। इसको लेकर भगवा पार्टी ने जबरदस्त नाराजगी जताई है। भाजपा नेता अमित मालवीय ने ट्वीट कर ममता बनर्जी के इस बयान को बेहद ही असंवेदनशील बताया है।  

भाजपा ने क्या कहा

अपने ट्वीट में अमित मालवीय ने लिखा कि यह बेहद शर्मनाक है कि ममता बनर्जी बंगाल चुनाव के बाद हुई हिंसा में भाजपा कार्यकर्ता मानस साहा की मौत को लेकर इतना असंवेदनशील बयान दे रही है। उन्होंने मानस साहा के शव की तुलना मरे हुए कुत्ते से की है। ऐसा लग रहा है कि चुनाव के बाद हुई रक्तरंजित हिंसा पर्याप्त नहीं थी। ममता इस तरह का बयान देकर अपनी असंवेदनशीलता दिखा रही हैं। आपको बता दें कि इससे पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक नेता के शव के साथ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास के पास शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की कोशिश की थी जिसे पुलिस ने रोक दिया था। इसके बाद वहां झड़प की भी खबर थी। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का नेतृत्व खुद प्रदेश अध्यक्ष सुकांता मजूमदार कर रहे थे। 

 

इसे भी पढ़ें: कोर्ट से शुभेंदु अधिकारी को मिली दुर्गा पूजा की अनुमति, ममता सरकार ने नहीं दी थी इजाजत


क्या है मामला

पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हुई हिंसा में दक्षिण 24 परगना जिले के मगराहाट पश्चिम से भाजपा उम्मीदवार मानस साहा जख्मी हो गए थे। जिन्होंने लंबे संघर्ष के बाद बुधवार को दम तोड़ दिया। बंगाल भाजपा ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। बंगाल भाजपा के मुताबिक, विधानसभा चुनाव परिणाम के दिन तृणमूल कांग्रेस के गुंडों ने डायमंड हार्बर पर मानस साहा को बेरहमी से पीटा था। इस हमले में बुरी तरह से जख्मी हो गए और लंबे इलाज के बाद उनकी मौत हो गई। भाजपा ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के हाथ भाजपा कार्यकर्ताओं के खून से रंगे हुए हैं। आपको बता दें कि भाजपा कार्यकर्ता मानस साहा की शव यात्रा को लेकर गुरुवार को बवाल मच गया। दरअसल, प्रदेश इकाई के अध्यक्ष डॉ. सुकांतो मजूमदार, सांसद अर्जुन सिंह, समेत कई विधायक मानस साहा के शव को मुख्यमंत्री बनर्जी के आवास के पास ले जाने की कोशिश कर रहे थे लेकिन पुलिस अधिकारियों ने उन्हें रोक दिया। 

प्रमुख खबरें

Haryana Political Crisis: अगर अविश्वास प्रस्ताव लाया गया तो जेजेपी भाजपा सरकार के खिलाफ वोट करेगी, दुष्यंत चौटाला का ऐलान!!

Lok Sabha Elections 2024: अडानी-अंबानी से कांग्रेस को मिला कितना काला धन, क्यों गाली देना बंद कर दिया? पीएम मोदी ने तेलंगाना में कांग्रेस से पूछा सवाल

Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन कर सकते हैं गृह प्रवेश, जानें शुभ मुहूर्त

Mayawati ने आकाश आनन्‍द को अपने उत्तराधिकारी और बसपा समन्वयक के दायित्‍वों से मुक्त किया