ममता ने शहीदों को किया याद, लोगों से लोकतंत्र बचाने का किया आह्वान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 21, 2019

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने राज्य में वाम दल के 34 वर्षों के शासन के दौरान सभी ‘‘शहीदों’’ को श्रद्धांजलि दी और लोगों से देश में लोकतंत्र बहाल करने के लिए लड़ने का अनुरोध किया। उन्होंने 13 युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी याद किया जो आज के दिन 1993 में पुलिस की गोलीबारी में मारे गए थे। बनर्जी उस समय युवा कांग्रेस की नेता थीं जब पश्चिम बंगाल में वाम मोर्चा सत्ता में था।

इसे भी पढ़ें: सोनभद्र घटना: ममता ने साधा योगी सरकार पर निशाना

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘21 जुलाई 1993 को प्रदर्शन की मुख्य मांग थी ‘कोई आईडी कार्ड नहीं, कोई वोट नहीं’। इस साल हमने लोकतंत्र को बहाल करने का आह्वान किया। कोई मशीन नहीं, मत पत्रों को वापस लाओ। हमारे महान देश में लोकतंत्र को बहाल रखने के लिए लड़ने का संकल्प लीजिए।’’ टीएमसी सुप्रीमो रविवार को अपने संबोधन के दौरान राज्य में 2021 विधानसभा चुनावों पर भी बोल सकती हैं। लोकसभा चुनावों में भाजपा के शानदार प्रदर्शन की पृष्ठभूमि में यह रैली आयोजित की गई। भाजपा ने पश्चिम बंगाल में 42 सीटों में से 18 पर जीत हासिल की थी।

प्रमुख खबरें

Mental Health सुधारने में मददगार है Color Therapy, तनाव और डिप्रेशन से दिलाती है राहत

The Vvaan Movie Review | सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फैंटेसी थ्रिलर बहुत सारे आइडियाज़ के बोझ तले दबी

Pitru Paksha 2026: 26 सितंबर से शुरू होगा श्राद्ध पक्ष, जानिए श्राद्ध की प्रमुख तिथियां और तर्पण विधि

बर्फीली वादियां, साधुओं का साथ और ध्यान... Ladakh में कुछ ऐसे सुकून खोज रही हैं Hina Khan