पश्चिम बंगाल में महिलाओं के विकास के लिए ममता बनर्जी ने शुरू की ‘कन्याश्री प्लस’ योजना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 03, 2022

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण विभाग ने सामाजिक परिवर्तन के लिए ज्ञान कौशल से किशोरियों को सशक्त बनाने के मकसद से राज्य के सभी जिलों में हर महीने ‘कन्याश्री प्लस’ योजना से जुड़ी गतिविधियों को आयोजित करने का निर्णय लिया है। राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री शशि पांजा ने यह जानकारी दी। पांजा ने कहा, ‘‘हम ‘कन्याश्री प्लस’ योजना की सभी पहलों को एक मंच के तहत ला रहे हैं और हर जिला प्रशासन से हर महीने ऐसी गतिविधियां आयोजित करने के लिए कहा गया है। ये गैर-नकद गतिविधियां हैं।’’

इसे भी पढ़ें: सोनिया गांधी के बाद अब प्रियंका गांधी भी कोरोना से संक्रिमत, ट्वीट कर दी जानकारी

उन्होंने कहा, ‘‘हमने गांवों और प्रखंडों तथा वार्ड और नगर के बीच के मुद्दों को हल करने के लिए अन्य बाल संरक्षण समितियों के गठन पर चर्चा की। वे बाल विवाह, तस्करी के साथ-साथ यह भी देखेंगी कि लड़कियां स्कूल जा रही हैं या नहीं? कहीं वे खून की कमी से तो नहीं जूझ रही हैं?’’ पांजा ने कहा कि कार्यशाला में ‘पालक देखभाल दिशा-निर्देश’ पर भी चर्चा हुई। उन्होंने ‘मासिक धर्म स्वच्छता ट्रैकर’, ‘वित्तीय साक्षरता मॉड्यूल’, ‘बाल विवाह समाप्त करने से जुड़ी योजनाओं के लिए दिशा-निर्देश’ और ‘पालक देखभाल 2021 पर पश्चिम बंगाल दिशा-निर्देश’ संबंधी प्रकाशनों का अनावरण भी किया।

प्रमुख खबरें

Friendship Tips: कॉलेज की दोस्ती में भी प्राइवेसी जरूरी, इन 5 बातों को रखें अपने तक

Asian Para Games: Pramod Bhagat और Bhavina Patel होंगे उद्घाटन समारोह में भारतीय दल के ध्वजवाहक

INDIA bloc के Jantar Mantar प्रदर्शन से पहले New Delhi में पुलिस और RAF तैनात

RBI रेपो दर बढ़ाने से शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 429 अंक लुढ़का