कोलकाता में ममता की महारैली, शरद पवार, अखिलेश, केसीआर समेत ये नेता कर सकते हैं शिरकत

By अभिनय आकाश | Feb 25, 2021

बंगाल में सियासी अखाड़ा सज चुका है और हर दल अपने दांव दिखा रहा है। लेकिन असली टक्कर बीजेपी और दीदी के बीच ही है। दीदी है पूरी तरह तैयार और बीजेपी के तेवरों के पलटवार के बीच एक तरफ बीजेपी सोनार बांग्ला के अपने मिशन पर है तो ममता महंगे पेट्रोल-डीजल के खिलाफ स्कूटर पर नजर आई। लेकिन इस सब से इतर ममता दीदी विपक्षी एकता के सहारे बीजेपी के प्रचंज प्रचार अभियान का जवाब देने की तैयारी में हैं। सूत्रों के अनुसार ममता बनर्जी आगामी 25 तारीख को कोलकाता के ब्रिगेड परेड मैदान में एक रैली आयोजित करने वाली हैं। खबरों के अनुसार इस रैली में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के शरद पवार, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, तेलंगाना सीएम केसीआर, तेलगू देशम पार्टी के चंद्रबाबू नायडू और एचडी कुमारस्वामी को निमंत्रण दिया गया है। 

इसे भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के विरोध में ममता बनर्जी, इलेक्ट्रिक स्कूटर से पहुंची कार्यालय

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 2019 के शंखनाद से पहले जनवरी की सर्द दोपहरी को कोलकाता के बिग्रेड मैदान में ममता बनर्जी जब विपक्षी एकता की हुंकार भर रही थीं। तब उनकी नजर दिल्ली की कुर्सी पर गड़ी थी। एक मंच पर 22 पार्टियों को तब ममता ने जुटा तो लिया था। लेकिन जब चुनाव की बारी आई तो एकला चलो रे की तर्ज पर अकेले ही चुनाव में जाने का फैसला किया। 

प्रमुख खबरें

Iran पर कयामत बनकर बरसे अमेरिकी बम, Donald Trump ने तेल हब Kharg Island को जलाकर किया खाक, तेहरान में भीषण धमाकों से कांपी धरती!

मुश्किल में रैपर Badshah! हरियाणा महिला आयोग ने दिया गिरफ्तारी का आदेश, पासपोर्ट जब्त करने के निर्देश

PM Modi Assam Visit | सिलचर में 23,550 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास, पूर्वोत्तर को मिलेगा पहला ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे

Jammu and Kashmir: सीमा पर फिर ड्रोन युद्ध की आहट! पाक की नापाक साजिश पर भारत का कड़ा प्रहार, सांबा में सर्च ऑपरेशन जारी