मोदी के बयान पर ममता बोलीं- पीएम ने की एकतरफा बातें, राज्यों पर नहीं बना सकते दबाव

By अंकित सिंह | Apr 27, 2022

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मुख्यमंत्रियों के साथ एक बड़ी बैठक की थी। इस बैठक में प्रधानमंत्री ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर मुख्यमंत्रियों से वैट में कमी करने का आह्वान किया है। दरअसल, केंद्र की ओर से एक्साइज ड्यूटी नवंबर में घटाई गई थी। इसके बाद से कई राज्यों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर वैट घटा दिए थे। हालांकि कुछ राज्यों ने नहीं घटाएं थे। उन्हीं राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पीएम ने वैट घटाने के लिए कहा है। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर सियासी संग्राम छिड़ता दिखाई दे रहा है। पहले उद्धव ठाकरे ने केंद्र सरकार पर भेदभाव करने का आरोप लगाया तो वही अब ममता बनर्जी भी मोदी के बयान पर पलटवार किया है। ममता बनर्जी ने साफ तौर पर कहा कि राज्य पर ऐसे दबाव नहीं बनाया जा सकता है। पश्चिम बंगाल मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने (पीएम ने आज सीएम के साथ बैठक में) पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस की बढ़ती कीमतों का मामला राज्यों पर छोड़ दिया, कि राज्यों को कीमतों में कमी करनी होगी। राज्य इसे कैसे करेंगे? आपने कीमतें बढ़ा दीं। क्या आपने अपनी आय देखी? आपने लोगों से एकतरफा बातें कीं। ममता मे आगे कहा कि जहां तक ​​मेरे राज्य की बात है तो आपको पता होना चाहिए कि पिछले 3 साल से मैं पेट्रोल पर 1 रुपये की सब्सिडी देती हूं, हमारी सरकार को 1.5 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। आपने इस पर कुछ नहीं कहा। आप पर हमारा 97,000 करोड़ रुपये बकाया है। अभी भारत सरकार पेट्रोल पर पश्चिम बंगाल सरकार की तुलना में 25% अधिक कर लगा रही है।

प्रमुख खबरें

लोकतंत्र से खिलवाड़ बंद हो: Arvind Kejriwal का दावा, BJP विरोधी मतदाताओं के Delete हो रहे Vote

CEA V Anantha Nageswaran ने MSME के लिए RBI के NPA नियमों की समीक्षा की मांग की

केरल Assembly में आएगा वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल का विधेयक, VD Satheesan ने दी जानकारी

Kerala High Court ने रद्द किया SIT का फैसला, ED रिपोर्ट पर Vijayan के खिलाफ FIR के निर्देश