ममता ने EVM पर उठाए सवाल, कहा- भाजपा को मैंडेट नहीं मिला, वोटों की लूट हुई है

By अंकित सिंह | Mar 11, 2022

उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इन विधानसभा चुनाव में 4 राज्यों में भाजपा की जीत हुई है जबकि पंजाब में आम आदमी पार्टी का परचम लहराया है। उत्तर प्रदेश में भाजपा की जीत के बाद से एक बार फिर से ईवीएम सुर्खियों में आ गया है। ईवीएम को लेकर तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। ममता बनर्जी ने अपनी पहली प्रतिक्रिया देते हुए दावा किया कि उत्तर प्रदेश में वोटों की लूट हुई है। उन्होंने कहा है कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन की फॉरेंसिक जांच होनी चाहिए। ममता बनर्जी ने विपक्ष से एकजुट होने की भी अपील की। ममता ने कहा कि EVM की लूट हुई है। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को निराश नहीं होना चाहिए और उन्हें EVM मशीनों की फॉरेंसिक जांच करानी चाहिए। अखिलेश यादव का वोट प्रतिशत इस बार 20% से बढ़कर 37% हुआ है। इसके साथ ही ममता ने कहा कि यह पॉपुलर मैंडेट नहीं है बल्कि मशीनरी का मैंडेट है। भाजपा पर तंज कसते हुए ममता ने कहा कि उन्हें जीत के बाद उदार होना चाहिए लेकिन वे आक्रमक हो गए हैं। अभी से डुगडुगी बजाने लगे हैं। कौन जानता है 2024 में क्या होगा? भाग्य-भाग्य होता है। भाजपा ने अभी से ही बड़े-बड़े दावे करने शुरू कर दिए हैं। बंगाल में लगातार उसका विरोध रहा है। हारने के बाद में उसे शर्म नहीं है। ममता ने आगे कहा कि अगर कांग्रेस चाहे तो हम सब मिलकर 2024 का आम चुनाव लड़ सकते हैं। अभी के लिए आक्रामक न हों, सकारात्मक रहें। यह जीत (4 राज्यों में विधानसभा चुनाव) भाजपा के लिए एक बड़ी क्षति होगी। 2022 के चुनाव परिणाम 2024 चुनावों के भाग्य का फैसला करेंगे। 

प्रमुख खबरें

Neeru Dhanda ने Asian Games में महिला ट्रैप स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर रचा इतिहास

Pitru Paksha में तर्पण न कर पाने पर अपनाएं जल और काले तिल के ये 5 सरल उपाय

Shakira First Global Concert | पॉप क्वीन शकीरा का ग्लोबल धमाका: भारत में बिल्कुल मुफ्त देख सकेंगे मैड्रिड कॉन्सर्ट, नोट कर लें डेट और टाइम!

UP MLC Election: BJP ने 6 सीटों पर उतारे उम्मीदवार, वाराणसी से केदारनाथ सिंह प्रत्याशी