कांग्रेस-वामदलों के समझौते पर ममता का हमला जारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 05, 2016

सागरदीघी। विधानसभा चुनावों में कांग्रेस और वामदलों द्वारा हाथ मिलाए जाने पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का हमला लगातार जारी है और आज उन्होंने लोगों से अपील की कि वह मुर्शिदाबाद जिले में बदलाव के लिए मतदान करें। मुर्शिदाबाद कांग्रेस के राज्य प्रमुख अधीर रंजन चौधरी का गढ़ है। मुर्शिदाबाद जिले में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए ममता ने कहा, ‘‘हम कहा करते थे कि कांग्रेस और माकपा एक हो गए हैं लेकिन तब किसी ने विश्वास नहीं किया। यदि तृणमूल कांग्रेस का गठन नहीं हुआ होता तो बंगाल से वामदल को कोई नहीं हटा पाता।’’

 

माकपा द्वारा 55,000 कांग्रेस कार्यकर्ताओं की हत्या किए जाने की बात करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने खुद को माकपा के हाथों बेच दिया है। उन्हें शर्म करनी चाहिए। उनके भीतर कोई आत्मविश्वास नहीं है। तृणमूल कांग्रेस अकेली ही काफी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ‘माकपा जिंदाबाद’ और माकपा ‘कांग्रेस जिंदाबाद’ के नारे लगा रही है। यह तृणमूल के खिलाफ उनका षड्यंत्र है। सोमवार को राज्य में 18 सीटों पर प्रथम चरण का मतदान हुआ जिसमें 81 फीसदी वोट पड़े।

प्रमुख खबरें

AI का नया अवतार: अब लेगा शॉपिंग के फैसले, एजेंटिक कॉमर्स का बढ़ेगा चलन

Paris Olympics के बाद अंकिता भकत का नया मिशन: 2026 एशियन गेम्स में सोना, बर्फीले अभ्यास से दिखाया दम

पुतिन के घर के पास ड्रोन अटैक का रूस ने आरोप लगाया, ट्रंप ने तुरंत मॉस्को फोन घुमाया

Dubai का बैटल ऑफ द सेक्सेस: खेल की गरिमा पर सवाल, तमाशा ज़्यादा, खेल कम