ईद पर बोलीं ममता- देश में चल रही 'फूट डालो राज करो' की नीति, अखिलेश ने कहा- अंग्रेजों की नीति बीजेपी ने अपनाई

By अभिनय आकाश | May 03, 2022

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ईद-उल-फितर के मौके पर लखनऊ के ऐशबाग ईदगाह पहुंचे। जहां उन्होंने कहा, "जिस तरीके से हम लोग मिलकर रहे हैं, आने वाले समय में भी हम लोग भाईचारे को बढ़ाने का काम करें, यही हमारे देश की पहचान है।" इसके साथ ही अखिलेश ने ईद के अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अंग्रेज चले गए लेकिन उनकी नीति को भाजपा पार्टी ने अपनाया है। जब राज्य में समाजवादी की सरकार थी तब आरोप लगता था कि पूरे प्रदेश में एक बिरादरी के लोग हैं। आज भी राज्यपाल और सरकार है क्या कोई कह सकता है कि कौन-कौन कहां बैठा है?

प्रमुख खबरें

BJP सांसद Sambit Patra का Congress पर हमला, संस्थाओं को बदनाम करने का लगाया आरोप

S Jaishankar ने UNGA में बहुध्रुवीय दुनिया का किया आह्वान, वैश्विक शांति और सुधार पर दिया जोर

सूखे और Flood से जूझ रहे किसानों को केंद्र देगा पूरी मदद, Shivraj Singh Chouhan ने बनाई योजना

पूर्व PM Manmohan Singh के जीवन पर Pradhanmantri Sangrahalaya में विशेष प्रदर्शनी शुरू