नदिया रेप केस पर ममता के बयान से आहत निर्भया की मां ने बंगाल CM को लेकर कह दी बड़ी बात

By अभिनय आकाश | Apr 12, 2022

नादिया जिले में एक नाबालिग लड़की से बलात्कार के मामले को लेकर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान की चारो चरफ खूब आलोचना हो रही है। ममता बनर्जी अपने बयान के जरिये खुद बलात्कार पर सवाल उठाती नजर आईं। अब इसको लेकर 2012 दिल्ली गैंगरेप पीड़िता निर्भया की मां ने बड़ी टिप्पणी की है। निर्भया की मां ने कहा कि ममता बनर्जी सीएम पद के लायक नहीं है अगर वह एक पीड़ित के बारे में ऐसी टिप्पणी कर रही हैं। उन्होंने कहा, 'एक महिला होने के नाते अगर वह इस तरह की टिप्पणी कर रही हैं तो यह उस पद के अनुरूप नहीं है जिस पर वो बैठी हैं। 

इसे भी पढ़ें: नादिया गैंगरेप और हत्या में सामने आया CM का बयान तो भाजपा सांसद ने जताया दुख, जानिए ममता बनर्जी ने ऐसा क्या कहा ?

वहीं लड़की के परिवार का आरोप है कि सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी मौत हुई। इस बीच पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने सोमवार को नाबालिग लड़की से कथित सामूहिक बलात्कार और उसकी मौत पर राज्य के मुख्य सचिव से तत्काल रिपोर्ट मांगी। 

प्रमुख खबरें

Team India की लगातार हार पर बोले Tilak Varma, पिछली गलतियों से सबक लेकर मैदान पर करेंगे धमाकेदार Comeback

Womens Hockey World Cup: Salima Tete को कमान, युवा और अनुभवी खिलाड़ियों के साथ खिताबी जंग को तैयार भारत

Trump Administration के फैसले से बढ़ेगी Global Inflation, भारत समेत 60 देशों पर बढ़ा शुल्क

Afghanistan Flash Floods: नूरिस्तान में कुदरत का कहर, भारी तबाही में 20 की मौत और 100 से ज्यादा Missing