ममता ने हाथरस में गैंगरेप पीड़िता के जबरन अंतिम संस्कार को शर्मनाक करार दिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 01, 2020

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हाथरस में हुई सामूहिक बलात्कार की घटना को ‘‘बर्बरतापूर्ण एवं शर्मनाक’’ करार देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि पीड़िता के ‘‘जबरन अंतिम संस्कार’’ ने उन लोगों की कलई खोल दी है, जो मत हासिल करने के लिए झूठे वादे करते हैं और नारों का इस्तेमाल करते हैं। बनर्जी ने ट्वीट किया, ‘‘मेरे पास हाथरस में एक दलित युवती के साथ हुई बर्बरतापूर्ण एवं शर्मनाक घटना की निंदा करने के लिए शब्द नहीं हैं। मैं उसके परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करती हूं। परिवार की मौजूदगी या सहमति के बिना जबरन अंतिम संस्कार किया जाना और भी शर्मनाक है और इसने उन लोगों की कलई खोल दी है, जो मत हासिल करने के लिए नारे लगाते हैं और झूठे वादे करते हैं।’’ 

प्रमुख खबरें

Prahaar Teaser: वकील Ujjwal Nikam बने RajKummar Rao, दमदार डायलॉग और एक्टिंग से जीता दिल

SBI PO Vacancy 2026: Graduates के लिए SBI में शानदार मौका, PO की नौकरी पर 21 लाख का Salary Package, आवेदन शुरू

क्या आप भी रोज बनाती हैं टाइट पोनीटेल? धीरे-धीरे गंजापन दे सकती है यह आदत

मोदी का नाम लेकर ईरान का बहुत बड़ा फैसला, क्या करेगा भारत?