राष्ट्रपति चुनाव को लेकर बीजेपी से बोलीं ममता, हमारे समर्थन के बिना आप आगे नहीं बढ़ पाओगे

By अभिनय आकाश | Mar 16, 2022

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इन राज्यों के नतीजों का प्रभाव आने वाले राष्ट्रपति चुनाव में भी पड़ने की संभावना है। संख्या बल में फेरबदल के बीच आपको बता दें कि जून-जुलाई के महीने में राष्ट्रपति चुनाव होने की संभावना है। जिसको लेकर राजनीतिक दल अभी से कमर कसने में  लग गए हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने तो सीधे सीधे सत्ताधारी पार्टी बीजेपी को ही चुनौती देते हुए कहा है कि हमारे समर्थन के बिना आप आगे नहीं बढ़ पाएंगे। आज राज्य विधानसभा में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी नेता ममता बनर्जी की तरफ से ये बयान आया है। 

इसे भी पढ़ें: एमपी में 2023 विधानसभा से पहले तैयार होगा बीजेपी का नया मुख्यालय, प्रारंभिक चर्चा हुई शुरू

बता दें कि बीजेपी ने हाल ही में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में हुए विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की है. हालांकि, एक चिंताजनक पहलू में, यूपी विधानसभा में भगवा पार्टी की संख्या में कमी आई। यूपी चुनाव 2022 में भगवा पार्टी ने 255 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की। भारत के राष्ट्रपति का चुनाव इलेक्टोरल कॉलेज के सदस्यों द्वारा किया जाता है जिसमें (ए) संसद के दोनों सदनों के निर्वाचित सदस्य और (बी) राज्यों की विधानसभाओं के निर्वाचित सदस्य शामिल होते हैं। 

प्रमुख खबरें

Homemade Ubtan: Natural Skin Care के लिए बेसन और दही से बनाएं देसी Ubtan, चेहरे पर आएगा गजब का निखार

Disha Salian केस में CBI FIR ठाकरे परिवार को बदनाम करने की साजिश, Sanjay Raut का दावा

Rajasthan Municipal Election: CM भजनलाल के गृह क्षेत्र भरतपुर और डीग में निर्दलीयों का दबदबा, 63% वार्ड जीते

Bihar Police SI Exam रद्द करने की मांग को लेकर Patna में छात्रों का प्रदर्शन, पुलिस से झड़प